स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स, करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी
Most Dangerous Apps for Smartphones Users: अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको कुछ खास तरह के ऐप्स से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अब साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए फेक ऐप्स का सहारा ले रहे हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 31 2026, 19:31 IST
Image Credit : IStock01 / 08
स्मार्टफोन आज के समय में हमारे लिए काफी जरूरी गैजेट बन चुका है। बिना स्मार्टफोन के हम कुछ समय भी नहीं रह पाते। डेली रूटीन के कई सारे काम अब सिर्फ स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
स्मार्टफोन में अलग अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप्लिकेशन की जरूरत पड़ती है। जैसे शॉपिंग के लिए अमेजन, फ्लिकार्ट, मिंत्रा जैसे ई-कॉमर्स ऐप्स, ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन के लिए बैंकिंग ऐप्स आदि। बिना ऐप्स के हम कोई भी काम फोन से नहीं कर सकते हैं।
Image Credit : IStock03 / 08
क्या आपको मालूम है कि प्ले स्टोर पर मौजूद सभी ऐप्स हमारे स्मार्टफोन्स के लिए सेफ नहीं हैं। अब साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए फेक ऐप्स का भी सहारा लेने लगे हैं।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आप ऐसे लोगों में शामिल हैं जो अक्सर नए नए ऐप्स डाउनलोड करते रहते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आपको बताते हैं कि आपको किसी तरह के ऐप्स अपने स्मार्टफोन्स में नहीं रखना चाहिए।
Image Credit : IStock05 / 08
अगर आपको कोई भी ऐप्स वॉट्सऐप या फिर एसएमएस के जरिए मिलता है तो आपको कभी भी इस तरह के ऐप्स को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। अगर आपने वॉट्सऐप के जरिए कोई ऐप डाउनलोड किया है तो तुरंत डिलीट कर दें।
Image Credit : IStock06 / 08
अगर आपको कभी भी Email से भेजे गए लिंक या एपीके फाइल्स के जरिए कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है तो आपको सावधान रहना चाहिए। फोन में ऐसे माध्यम से डाउनलोड किए गए ऐप्स को आपको तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।
Image Credit : IStock07 / 08
अगर आपने अपने स्मार्टफोन में कभी भी थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड किए हैं तो आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। अगर आप आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं तो आपको ऐसे ऐप्स को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।
Image Credit : IStock08 / 08
अगर आपको किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने के लिए रीडायरेक्ट किया जाता है तो आपको बेहद सावधान रहना चाहिए। यह साइबर क्रिमिनल्स की चाल हो सकती है। आपको कभी भी इस तरह से ऐप्स को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।