वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 42 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीफ ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ सिर्फ 42 गेंद में 50 रन पूरे किए। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अपनी इस तूफानी पारी की बदौलत अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग विकेट की साझेदारी को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की। आइए विस्तार से जानते हैं।

Authored by: Umesh KumarUpdated Aug 31 2026, 12:48 IST
बल्लेबाजी से मचाया तहलकाImage Credit : BCCI/PTI/ICC01 / 07

बल्लेबाजी से मचाया तहलका

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने सेंट्रल जोन के गेंदबाजों की खूब खबर ली। सूर्यवंशी ने तेज खेलते हुए कम गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

42 गेंद पर जड़ी फिफ्टीImage Credit : BCCI/PTI/ICC02 / 07

42 गेंद पर जड़ी फिफ्टी

सोमवार को ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दूसरी फर्स्ट-क्लास हाफ-सेंचुरी लगाई। 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 42 गेंद में 50 रन पूरे किए और साथ ही अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग विकेट की पार्टनरशिप को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की।

तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्डImage Credit : BCCI/PTI/ICC03 / 07

तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

इस अर्धशतक की मदद से वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया। 15 साल और 157 दिन की उम्र में सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, पीयूष चावला ने साल 2005 में 16 साल 307 दिन में यह कमाल किया था।

33 गेंद पर जड़ चुके हैं अर्धशतकImage Credit : BCCI/PTI/ICC04 / 07

33 गेंद पर जड़ चुके हैं अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी रण ट्रॉफी में भी फिफ्टी जड़ चुके हैं। उनकी पिछली फिफ्टी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में मेघालय के खिलाफ आई थी, जिसे उन्होंने सिर्फ 33 गेंद में पूरा किया था।

पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारीImage Credit : BCCI/PTI/ICC05 / 07

पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 266 रन लगाए। इसके जवाब में अभिमन्यू के साथ मिलकर वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की। इसकी बदौलत टीम ने एक ठोस शुरुआत की। दोनों ने 25.2 ओवर तक बल्लेबाजी की। यशस्वी को हर्ष दुबे ने आउट किया।

गेंदबाजी में चटकाए दो विकेटImage Credit : BCCI/PTI/ICC06 / 07

गेंदबाजी में चटकाए दो विकेट

सूर्यवंशी नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पहले राउंड के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, क्योंकि ईस्ट जोन की एकमात्र पारी में वे सिर्फ आठ रन पर आउट हो गए थे। हालांकि, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट चटकाए।

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशीImage Credit : BCCI/PTI/ICC07 / 07

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। वह अपने शतक से 8 रन दूर रह गए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। बल्लेबाजी के दौरान वैभव की स्ट्राइक रेट 113.58 की रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!