256GB वाला बुक करने पर मिलेगा 512GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, Galaxy S26 सीरीज के साथ सैमसंग का धांसू ऑफर
Galaxy S26 5G Series लॉन्च होते ही सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस को एक धमाकेदार ऑफर दे दिया है। कंपनी ग्राहकों को 256GB स्टोरेज की बुकिंग पर 512GB स्टोरेज वाला मॉडल दे रही है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 26 2026, 16:35 IST
Image Credit : Digit/Samsung01 / 08
साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से Galaxy S26 5G Series को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन फ्लैगशिप कैटेगरी के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra 5G शामिल हैं।
Image Credit : Digit/Samsung02 / 08
अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें चेक कर सकते हैं। सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
Image Credit : Digit/Samsung03 / 08
नई सीरीज के लॉन्च के लॉन्च के साथ ही सैमसंग फैंस और ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर दे रहा है। ऑफर के तहत अगर आप 256GB वाला स्मार्टफोन बुक करते हैं तो आपको 512GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिलेगा।
Image Credit : Digit/Samsung04 / 08
कंपनी यह ऑफर Samsung Galaxy S26 Plus वेरिएंट पर दे रही है। आपको बता दें कि Galaxy S26 Plus को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। हालांकि अभी इस पर कंपनी धमाकेदार लिमिटेड टाइम ऑफर दे रही है।
Image Credit : Digit/Samsung05 / 08
इस स्मार्टफोन में आपको 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। लेकिन कंपनी ग्राहकों स्पेशल ऑफर के तहत 256GB वाला वेरिएंट बुक करने पर 512GB वाला वेरिएंट दे रही है। यह ऑफर सिर्फ दो दिन तक चलेगा।
Image Credit : Digit/Samsung06 / 08
Samsung Galaxy S26 Plus में आपको 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इसे 1,39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है लेकिन आप अभी इसे 1,19,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung07 / 08
Samsung Galaxy S26+ में मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी Samsung Galaxy S26 की तरह पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में मिलने वाला है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इसे भी प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Image Credit : Digit/Samsung08 / 08
फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन में आपको 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है।