Valentine Day से पहेल Apple का बड़ा धमाका, आईफोन से लेकर मैकबुक पर दे दी हजारों रुपये की छूट
Apple Valentine’s Day Sale 2026: अगर आप एप्पल का कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। टेक जायंट एप्पल ने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। एप्पल ने Valentine’s Day 2026 से पहले अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार सेल शुरू कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 3 2026, 20:12 IST
Image Credit : IStock01 / 08
Apple की Valentine’s Day 2026 Sale का फायदा उन ग्राहकों के लिए होने वाला है जो लंबे समय से डिस्काउंट ऑफर के साथ आईफोन या फिर दूसरे एप्पल के प्रोडक्ट को खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इस नई सेल में आप आईफोन को सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
Valentine’s Day 2026 Sale के मौके पर कंपनी ग्राहकों को आईफोन के साथ साथ मैकबुक, आईपैड, ऐपल वॉच और ऑडियो एक्सेसरीज पर धमाकेदार डील्स दे रही है। एप्पल की यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव की गई है।
Image Credit : IStock03 / 08
अगर आप सस्ती कीमत में एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने लिमिटेड टाइमपीरियड के लिए यह सेल लाइव की है। कंपनी सेल ऑफर में ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आप सेल में मैकबुक खरीदते हैं तो आपको सेलेक्टेड बैंक कार्ड जैसे ICICI, Axis और American Express पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही आपको फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। Macbook Air M4 का 13 इंच का मॉडल 99,000 रुपये लॉन्च किया गया था लेकिन अब आप इसे ऑफर के साथ सिर्फ 89,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। वहीं Macbook Pro में भी आपको बड़ी कटौती देखने को मिलेगी।
Image Credit : IStock05 / 08
आपको बात दें कि Macbook Pro 14 इंच को कंपनी ऑफर में सिर्फ 1,59,900 रुपये में सेल कर रही हैं। वहीं अगर आप 16 इंच Macbook M4 Pro को खरीदना चाहते हैं तो इसे सिर्फ 2,39,900 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
Apple Valentine’s Day 2026 Sale में आप सस्ती कीमत में आईफोन को खरीद सकते हैं। iPhone 17 Pro सीरीज़ पर ऑफर में ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद iPhone 17 Pro की को सिर्फ ₹1,24,900 और iPhone 17 Pro Max को इस समय सिर्फ ₹1,49,900 में खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock07 / 08
एप्पल सेल ऑपर में ग्राहकों को सबसे पतले आईफोन एयर को भी सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। iPhone Air को आप सेल में सिर्फ 1, 14, 900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 17 पर आपको 1000 रुपये की छूट मिलेगी। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पर आपको 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Image Credit : IStock08 / 08
ऐपल वॉच सीरीज 11 पर भी अच्छी खासी छूट मिल रही है। आप Apple Watch को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं आपको Watch SE 3 पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ऑडियो सेगमेंट में एयरपॉड्स Pro और एयरपॉड्स 4 पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।