बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों लगातार नई-नई जोड़ियां सामने आ रही हैं, जिस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम जुड़ने जा रहा है। एक्टर राजकुमार राव और प्रतिभा रांटा जल्द ही विषकन्या नाम की एक फैंटसी ड्रामा साइन करने जा रहे हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शन बनाएगा। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन जल्द ही शुरू करेगा और मेकर्स ने इसे 2027 में रिलीज करने का प्लान बनाया है। फिल्म विषकन्या फैंटसी और हॉरर जॉनर को एक्सप्लोर करेगी और दर्शकों को अलग एक्सपीरियंस देगी। राजकुमार और प्रतिभा भले ही पहली बार साथ में काम करने जा रहे हो लेकिन ये दोनों का ही धर्मा प्रोडक्शन के साथ दूसरा प्रोजेक्ट है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra Box Office Collection Day 3: Kareena Kapoor Khan की थ्रिलर ने वीकेंड खत्म होते-होते मारी लम्बी छलांग, देखें आंकड़े
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि विषकन्या के लिए राजकुमार राव और प्रतिभा रांटा पहली दफा साथ आ रहे हैं। फिल्म में प्रतिभा रांटा का रोल मुख्य होगा, जिसके लिए उन्हें खास तैयारी करनी होगी। फिल्म विषकन्या दर्शकों को अलग तरह के मिथिकल वर्ल्ड में ले जाएगी और हॉरर का ऐसा स्वाद चखाएगी, जैसा भारतीय दर्शकों ने अब तक नहीं चखा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: राशन के चक्कर में पलटा गेम, Yung DSA की छिनी लाइफलाइन; जमकर मचा बवाल

Vishkanya के फैंटसी वर्ल्ड में दिखेंगे Rajkummar Rao-Pratibha Ranta

Vishkanya के फैंटसी वर्ल्ड में दिखेंगे Rajkummar Rao-Pratibha Ranta
अगर आप सोच रहे हैं कि राजकुमार राव और प्रतिभा रांटा की इस फैंटसी ड्रामा को कौन डायरेक्ट करेगा तो बता दें कि शिल्पा शेट्टी की सुखी बनाने वाली सोनल जोशी धर्मा प्रोडक्शन्स की इस मूवी को बनाएंगी। सुखी से पहले वो बार्ड ऑफ ब्लड, धूम 3, तमाशा और जब हैरी मेट सेजल में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोनल जोशी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाली है, जिसको उठाना आसान नहीं होगा। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में अलग स्तर पर बनाई जाती हैं और क्योंकि विषकन्या एक फैंटसी ड्रामा है तो सोनल को इस प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
