इस सेल में कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जैसे यदि आप SBI के कार्ड से पेमेंट करते हैं आपको 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा यदि आप अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही कई शानदार कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
सैमसंग के स्मार्ट टीवी पर 45 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सैमसंग के कई टीवी मॉडल पर छूट मिलेगी, जिनमें 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के मॉडल शामिल हैं।
सैमसंग का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी सिर्फ 13,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टिंग प्राइस 17,900 रुपये है।
Samsung का 43 इंच वाला FHD Smart LED TV 22,990 रुपये में मिलेगा। इस पर 16 फीसदी की छूट मिलेगी।
सैमसंग का यह 55 इंच वाला टीवी 41 फीसदी छूट के साथ 47,990 रुपये में मिलेगा। इसमें 20 वॉट का स्पीकर है और पिक्चर क्वॉलिटी अल्ट्रा एचडी यानी 4K है।
TCL का 40 इंच वाला V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV 40V5C सिर्फ 18,490 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टिंग कीमत 35,990 रुपये है। इस पर सीधे 49 फीसदी की छूट मिल रही है। इसमें 24 वॉट का डॉल्बी ऑडियो स्पीकर मिलेगा और मेटल बेजललेस फ्रेम मिलेगा।
टीसीएल का यह 55 इंच वाला टीवी 65 फीसदी की छूट के साथ 38,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह भी एक अल्ट्रा एचडी टीवी है और इसमें डॉल्बी विजन एटमॉस पिक्चर क्वॉलिटी मिलती है।
सोनी का यह 55 इंच वाला टीवी सेल में 57,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 42 फीसदी की छूट मिल रही है। इसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसमें 2 चैनल वाला 20 वॉट का स्पीकर है।