सबसे पहले जान लेते हैं कि यह सेल कब तक चलने वाली है। Amazon की Great Republic Day Sale और Flipkart की Republic Day Sale की शुरुआत प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए हो गई है। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल 20 जनवरी को खत्म होगी, वही फ्लिपकार्ट की सेल 22 जनवरी तक चलेगी।
फ्लिपकार्ट की सेल में Thomson का 24 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, वही कंपनी का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 6,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही Thomson का 43 इंच वाला टीवी आप महज 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
अमेजन की सेल में VW का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके साथ QLED पैनल और Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। वहीं acer के 40 इंच वाला FHD Smart LED Google TV 13,499 रुपये मिल रहा है। इस पर 65 प्रतिशत की छूट मिल रही है। अमेजन पर Kodak का 40 इंच वाला टीवी 13,999 रुपये में मिल रहा है। इनके अलावा और भी कई ब्रांड के टीवी पर शानदार छूट मिल रही है।
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Thomson का 7kg की वॉशिंग मशीन 4,599 रुपये में मिल रही, वहीं Thomson 7kg का 5 स्टार रेटिंग वाली सेमी ऑटोमैटिक मशीन 7,290 रुपये में मिल रही है। इसका आरपीएम 1400 है।
रियलमी का 5 स्टार रेटिंग वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सिर्फ 7,390 रुपये में मिल रही है। इस पर सीधे 40 प्रतिशत का डिस्काउंट है। इसके साथ 5 साल की वारंटी भी मिल रही है।
64 प्रतिशत छूट के साथ VW का 7.5kg वाला 5 स्टार सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन के मुताबिक इसे पिछले महीने 2 हजार लोगों ने खरीदा है। इसकी रेटिंग 4.4 है।
अमेजन से Whirlpool की 6.5kg वाली यह 5 स्टार रेटिंग मशीन 8,790 रुपये में खरीदी जा सकती है। यह भी एक सेमी ऑटोमैटिक मशीन है जिसके साथ 4 साल की वारंटी मिल रही है और 1400 RPM भी है।