15000 से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्ट टीवी, LG, Samsung, Xiaomi, Realme, Redmi की कीमत में बड़ी गिरावट
Smart TV Discount Offer: घर के पुराने स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करना है तो आपके पास बड़े डिस्प्ले वाले प्रीमियम स्मार्ट टीवी को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को अभी बेहद अफोर्डेबल प्राइस में टीवी खरीदने का मौका दे रहे है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 11 2026, 20:10 IST
Image Credit : IStock01 / 08
स्मार्ट टीवी अब काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। अगर आप एक फीचर रिच स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आप प्रीमियम ब्रैंड के स्मार्ट टीवी को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
Flipkart ने ग्राहकों के लिए 32 इंच से लेकर 55 इंच तक की स्मार्ट टीवी की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। ऑफर का फायदा लेकर आप अपने काफी सारे पैसे बचा सकते हैं। कंपनी फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर भी दे रही है।
Image Credit : IStock03 / 08
फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को LG, Samsung, Xiaomi, Sony, Redmi, Realme, VW, Motorola, TCL और Acer समेत दूसरे ब्रैंड पर भारी छूट दे रहा है। आइए आपको 5 ऐसे स्मार्ट टीवी के ऑफर्स बताते हैं जिसमें आप 15 हजार रुपये से कम कीमत में टीवी को खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock04 / 08
VW OptimaX Series 40 inch Smart TV: VW की तरफ से आने वाले इस प्रीमियम क्लास स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 20,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों इस पर 45% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 11,499 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 08
Kodak 40 inch Smart TV Offer: कोडक स्मार्ट टीवी के सेगमेंट में एक पुराना नाम है। फ्लिपकार्ट कोडक की स्मार्ट टीवी पर भी भारी छूट दे रहा है। कोडक की 40 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 17,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अभी इस पर 28% की छूट मिल रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 12,998 रुपये में खरीद सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
Thomson Alpha 40 inch Smart TV: थॉमसन की तरफ से आने वाले 40 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 17,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी इस स्मार्ट टीवी पर कंपनी ग्राहकों को 28% की फ्लैट छूट दे रही है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते है। बैंक ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे।
Image Credit : IStock07 / 08
VW OptimaX 43 inch Smart TV: VW की स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट ने बड़ी कटौती की है। इस ब्रैंड की 43 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 24,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी इस पर 46% का धमाकेदार फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 13,499 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। पुराने स्मार्ट टीवी को एक्सचेंज करके आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।
Image Credit : IStock08 / 08
Foxsky 43 inch Smart TV Offer: Foxsky की 43 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 29,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन अब इसकी कीमत काफी नीचे आ चुकी है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 55% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 13,499 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको ढेर सारे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।