ना बुमराह ना सिराज, जहीर खान ने एक भी टेस्ट ना खेलने वाले इस गेंदबाज को बताया सबसे होनहार

Best Fast Bowler In India Currently: श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए। सिराज के साथ कौन खेलेगा, इसको लेकर बहस शुरू हो गई। पिछले 2 साल में बुमराह-सिराज की जोड़ी का कोई ठोस बैकअप नहीं मिला। ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बताया है कि वर्तमान में भारत का सबसे होनहार गेंदबाज कौन है।

Authored by: Aditya SahuUpdated Aug 10 2026, 13:48 IST
भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खानImage Credit : BCCI/X01 / 08

भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान

जहीर खान भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हैं, जिन्होंने साल 2000 से 2014 तक भारतीय टीम में क्रिकेट खेला। वह साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे हैं। अब उन्होंने बताया है कि उनकी नजर में कौन सबसे होनहार गेंदबाज हैं।

बुमराह की अनुपस्थिति बनी समस्याImage Credit : BCCI/X02 / 08

बुमराह की अनुपस्थिति बनी समस्या

पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की गेंदबाजी की धुरी बने हुए थे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वह पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में सिराज के जोड़ीदार को लेकर बहस शुरू हो गई।

जहीर ने चुना अपना फेवरेट तेज गेंदबाजImage Credit : BCCI/X03 / 08

जहीर ने चुना अपना फेवरेट तेज गेंदबाज

इस बहस के बीच पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा विकल्पों पर राय दी है। एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने पंजाब के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को इस समय का सबसे होनहार गेंदबाज बताया है।

कौन हैं गुरनूर बरारImage Credit : BCCI/X04 / 08

कौन हैं गुरनूर बरार

गुरनूर बरार को जून में ही टेस्ट टीम में चुना गया था, जबकि उन्होंने बहुत कम फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। इसके बावजूद IPL का अनुभव उनके साथ है। लंबा कद और तेज बाउंस उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। जहीर ने कहा कि कम समय में मिला मौका उनके लिए अच्छी बात है।

लंबा करियर बनाने की पूरी क्षमताImage Credit : BCCI/X05 / 08

लंबा करियर बनाने की पूरी क्षमता

जहीर खान के मुताबिक बरार में रफ्तार के साथ लंबा करियर बनाने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बताया कि बरार के साथ समय बिताकर उनकी प्रतिभा से वह काफी प्रभावित हुए हैं। जहीर का कहना है कि बरार में 140+ की रफ्तार और आक्रामकता दोनों है। हालांकि जहीर ने ये भी कहा कि अब बरार अपने करियर को कैसे आकार देते हैं, ये देखना जरूरी होगा।​

बरार ने अभ्यास मैच में डाला असरImage Credit : BCCI/X06 / 08

बरार ने अभ्यास मैच में डाला असर

श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बरार ने 3 विकेट झटके। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, निचले क्रम में उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन भी ठोके। इस पारी में 4 छक्के शामिल थे। इस ऑलराउंड झलक ने टीम मैनेजमेंट का ध्यान भी खींचा है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीजImage Credit : BCCI/X07 / 08

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज

सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम श्रीलंका में अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

सिराज पर होगी पूरी नजरImage Credit : BCCI/X08 / 08

सिराज पर होगी पूरी नजर

बुमराह के बिना मोहम्मद सिराज ही अटैक की अगुवाई करेंगे। उनके साथ किसे मौका मिलता है, ये सबसे बड़ा सवाल है। अनुभवी और युवा के बीच टीम प्रबंधन को संतुलन बनाना होगा। बरार को मौका मिलता है या नहीं, ये टीम कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!