बच्चों को डेंगू से रखना है दूर? मानसून में इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Dengue Prevention: मानसून का मौसम आते ही डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों को लेकर माता-पिता को इस मौसम में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। मानसून में इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Aug 9 2026, 15:53 IST
​डेंगू से बचाव​Image Credit : Canva01 / 06

​डेंगू से बचाव​

कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बच्चों को डेंगू के मच्छर से काफी हद तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

​घर के आसपास पानी जमा न होने दें​Image Credit : Canva02 / 06

​घर के आसपास पानी जमा न होने दें​

गमलों, बाल्टियों, पुराने टायरों, कूलर, छत और घर के आसपास छोटी जगहों में पानी जमा न होने दें।

​बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं​Image Credit : Canva03 / 06

​बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं​

मानसून में कोशिश करें कि बच्चे पूरी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट और पैरों को ढकने वाले कपड़े पहनें।

​मच्छर भगाने वाली चीजों का सही इस्तेमाल करें​Image Credit : Canva04 / 06

​मच्छर भगाने वाली चीजों का सही इस्तेमाल करें​

मच्छरदानी या बच्चों के लिए उपयुक्त मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करें।

​कूलर और पानी की टंकियों की सफाई करें​Image Credit : Canva05 / 06

​कूलर और पानी की टंकियों की सफाई करें​

कूलर में जमा पानी को समय-समय पर खाली करें और टंकी को भी अच्छी तरह साफ करें।

​बच्चे में डेंगू जैसे लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करें​Image Credit : Canva06 / 06

​बच्चे में डेंगू जैसे लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करें​

अगर बच्चे को तेज बुखार है या उसकी तबीयत लगातार खराब हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चे को बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न दें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!