क्रिकेट

IND vs SL Test: क्यों कुलदीप यादव ने नहीं की दूसरी पारी में गेंदबाजी? कोच ने खोला राज

कुलदीप यादव ने तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की। मैच शुरू होने से पहले भी उन्होंने दो-तीन ओवर गेंदबाजी की थी। बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर के लगभग 20 ओवर गेंदबाजी कर लेने के बाद, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें और गेंदबाजी न कराने का फैसला किया। इसके बजाय उन्हें यह देखने दिया कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है।

Image

कुलदीप यादव को लेकर स्पिन बॉलिंग कोच का बड़ा बयान। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो में खेले गए भारत और श्रीलंका XI के बीच वार्म-अप की दूसरी पारी में कुलदीप यादव के गेंदबाजी ने करने पर भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, मैच के बाद स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप के गेंदबाजी न करने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने बताया कि वर्कलोड मैनेज करने के लिए टीम प्रबंधन ने कुलदीप से गेंदबाज ना कराने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव ने तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की। मैच शुरू होने से पहले भी उन्होंने दो-तीन ओवर की गेंदबाजी की थी। बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर के लगभग 20 ओवर गेंदबाजी करने के बाद टीम मैनेटमेंट ने उन्हें और गेंदबाजी न कराने का फैसला किया। इसके बजाय उन्हें आराम देखकर यह देखने दिया कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है।

लय में दिखे कुलदीप यादव

वार्म-अप मैच के बाद बहुतुले ने कहा, कुलदीप यादव ने लगभग 20 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान वह बहुत अच्छी लय में दिखे। इसके बाद उन्हें ब्रेक दिया। ताकि यह पता लगाया जा सकते की उनकी बॉडी कैसा महसूस कर रही है।

बहुतुले ने कुलदीप को किसी भी तरह की फिटनेस समस्या से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कुलदीप टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं और प्रैक्टिस मैच के दौरान पिच पर काफी समय बिताया और अच्छे टच में दिखे। इसलिए उन्हें आराम करने दिया गया और उनकी जगह अन्य स्पिनर्स को गेंदबाजी करने का मौका दिया गया।

दूसरे गेंदबाजों को भी दिया गया मौका

बहुतुले ने आगे कहा, गेंदबाजों को खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिला। प्रैक्टिस मैच के पहले दिन पिच फ्लैट थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीता, गेंद ने टर्न करने लगी थी। इससे पता चला कि पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है। इसलिए अन्य स्पिनर्स को भी ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका दिया गया, ताकि वह यहां की परिस्थितियों का अंदाजा लगा सकें।

बता दें कि रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने लगभग 14 से 15 ओवर गेंदबाजी की। वहीं, सरांश जैन को श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने के लिए मौका दिया गया। वहीं, प्रैक्टिस मैच ने भारत टीम को यह समझने का मौका मिला कि पहले दिन पिच फ्लैट थी और बाद में स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हुई।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article