Entertainment News Today: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं। भूमि पेडनेकर असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए पहुंचीं, वहीं गोविंदा और सलमान खान से जुड़ा पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। विजय देवरकोंडा ने बोनालु फेस्टिवल मनाया। 'बंटवारा 1947' की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी जानकारी सामने आई। विक्रांत मैसी ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' की तारीफ की। नागार्जुन ने 'रामायण' के ट्रेलर को शानदार बताया। जिमी शेरगिल और आर. माधवन ने अपनी फिल्मों से जुड़े मुद्दों पर बात की। वहीं 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया।
'बंटवारा 1947' की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है। सनी देओल को फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये फीस ली और प्रीति जिंटा को 10 करोड़ रुपये मिले हैं।
भूमि पेडनेकर असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए पहुंचीं। उन्होंने लोगों के बीच सोलर लाइट्स बांटीं। भूमि ने बताया कि बाढ़ के बीच वहां कीड़ों और सांपों का भी खतरा बना हुआ है।
विजय देवरकोंडा ने महांकाली मंदिर में बोनालु फेस्टिवल मनाया। इस दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी उनके साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
विक्रांत मैसी ने सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) देखने के बाद इसे भारतीय वायुसेना को दी गई शानदार श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने फिल्म को बेहद असरदार कहा और इसकी कहानी की तारीफ की।
साउथ स्टार नागार्जुन ने 'रामायण' (Ramayana) के ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने इसे शानदार बताया और रणबीर कपूर और यश के काम को भी पसंद किया।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर चल रही चर्चा पर जिमी शेरगिल ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि राजनीति पहले भी थी और आगे भी रहेगी। उनका बयान इसी मुद्दे को लेकर सामने आया।
एक्टर तेज सप्रू ने राजेश खन्ना के करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना के करियर में घमंड की वजह से उनका डाउनफॉल शुरू हुआ।
आर. माधवन ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही इस तरह की चर्चाओं पर अपनी बात रखी और अपना नजरिया सामने रखा।
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में शानदार कमाई करते हुए 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
गोविंदा से जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है। एक साथी कलाकार ने बताया कि गोविंदा ने सलमान खान से कहा था कि वह हीरो तो हैं, लेकिन हीरो जैसे दिखते नहीं हैं।