टीवी मसाला

Nia Sharma ने क्रॉप टॉप और लो राइज जॉगर्स में दिखाया बोल्ड अवतार, फैशन सेंस देख लोगों ने पकड़ा माथा

Nia Sharma Brutally Trolls For Fashion Sense: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में लोगों के निशाने पर आ गई हैं। निया शर्मा के फैशन सेंस को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Nia Sharma का फैशन सेंस देख लोगों ने पकड़ा माथा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Nia Sharma Brutally Trolls For Fashion Sense: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। निया शर्मा को आखिरी बार 'लाफ्टर शे्स 3' में देखा गया था। जहां रहकर उन्होंने जमकर लाइमलाइट लूटी है। निया शर्मा चंद दिनों पहले अपने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण भी चर्चा में आई थीं। खबरों की मानें तो निया शर्मा सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों को मालदीव में साथ में वैकेशन मनाते हुए भी देखा गया था। लेकिन इन सबसे इतर निया शर्मा एक बार फिर से अपने फैशन सेंस के कारण चर्चा में आ गई हैं। निया शर्मा (Nia Sharma) ने हाल ही में स्पॉटिंग के दौरान बोल्ड अवतार दिखाया, जिसे देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Harshad Chopda को सृति झा से मिला था धोखा? एक्टर ने बताया सच; कुणाल कपूर का नाम सुन दिया ये रिएक्शन

    निया शर्मा (Nia Sharma) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और लो राइज जॉगर्स में नजर आईं। लेकिन इस आउटफिट में निया शर्मा ने अंडरगार्मेंट भी फ्लॉन्ट किया। उनका ये लुक देख लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने निया शर्मा पर तंज कसते हुए लिखा, "ये फैशन हमको कभी समझ नहीं आता, आखिर ये है क्या? दिखाना क्या चाहती हो?" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऊपर ही पहन लो, सुपरमैन स्टाइल।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे पैंट ऊपर कर लो।" चौथे यूजर ने लिखा, "टॉप को ये नीचे कर रही हैं, थोड़ा नीचे वाली को ही ऊपर उठा लो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने हारने के बाद Shreya Kalra की जीत पर उठाए सवाल, मेकर्स पर भड़कते स्पेशल जूरी को लगाई फटकार

      निया शर्मा 'बिग बॉस 20' में आएंगी नजर?

      बता दें कि निया शर्मा (Nia Sharma) को लोग 'बिग बॉस 20' में देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें लेकर सालों से अटकलें लग रही हैं। कई सीजन से निया शर्मा का नाम जुड़ चुका है। वहीं 'बिग बॉस 20' को लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि निया शर्मा को मेकर्स ने अप्रोच किया है और वह शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article