कंगना ने पेस्टल स्काई ब्लू साड़ी के साथ क्रिस्प सफेद ब्लाउज पहना था। सॉफ्ट रंगों वाले इस लुक के साथ उन्होंने एक्सेसरीज के लिए क्लासिक ब्लैक और मैटलिक लग्जरी को चुना, जिससे पूरा आउटफिट ज्यादा पॉलिश्ड नजर आया।
कंगना के हाथ में Hermès Birkin टोगो लेदर बैग नजर आया। Birkin दुनिया के सबसे चर्चित लग्जरी हैंडबैग्स में शामिल है और फैशन लवर्स के बीच इसकी खास पहचान है।
इस ब्लैक Birkin bag की अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख है। यानी यह कोई आम हैंडबैग नहीं, बल्कि उनके पूरे लुक का सबसे महंगा फैशन हाइलाइट था।
टोगो लेदर को इसकी अपीयरेंस और ड्यरेबिलिटी के लिए जाना जाता है। इसका हल्का ग्रेनी लुक Birkin को एक साथ लग्जरी और प्रैक्टिकल feel देता है।
बैग के साथ कंगना ने Rolex Lady-Datejust घड़ी पहनी। इसमें चॉकलेट ब्राउन डायल बताया गया है, जो उनके पेस्टल ब्लू और वाइट आउटफिट के साथ एक सिंपल और क्लासिक लगा।
इस रॉलेक्स की कीमत लगभग ₹21 लाख बताई गई है। यानी कंगना का ये घड़ी भी अपने आप में बहुत लग्जरी थी।
कंगना की घड़ी और बैग की कीमत मिलाकर उनका ये संसद वाला लुक कुल 56 लाख का था।