ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे चक्र में अबतक खेले 8 टेस्ट में से 7 में जीत दर्ज की और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 84 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 87.50 का है।
डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने अबतक खेले 4 टेस्ट मैच में से 3 में जीत दर्ज की है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खाते में 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 का है।
न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम के ने अबतक खेले 6 टेस्ट मेंच में से 4 में जीत दर्ज की है। उसे एक टेस्ट में हार मिली है वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहे है। ऐसे में उसके खाते में 52 अंक हैं और जीत प्रतिशत 72.22 का है।
बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंत तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है। बांग्लादेश को अबतक खेले 4 टेस्ट मैच में से 2 में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। बांग्लादेश के खाते में 28 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 58.33 है।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया को अबतक खेले 9 मैच में 4 में जीत और 4 में हार मिली है, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया के खाते में 52 अंक हैं और जीत प्रतिशत 48.15 का है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका में श्रीलंका की टीम छठे स्थान पर काबिज है। श्रीलंका को अबतक खेले 4 टेस्ट मैच में से एक में जीत और एक में हार मिली है। वहीं 2 मैच बराबरी पर समाप्त हुए हैं। ऐसे में उसके खाते में 20 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 41.67 का है।
इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड को अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत मिली है जबकि 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा। उसके खाते में कुल 38 अंक हैं और जीत प्रतिशत 24.36 का है। इंग्लैंड को 13 डिमैरिट अंक भी मिले हैं। जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा है।
वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। विंडीज ने चौथे चक्र में अबतक खेले 11 मैच में से 2 में जीत दर्ज की है वहीं 7 मुकाबलों में उसे हार मिली है। वहीं दो मुकाबले ड्रॉ रहे। ऐसे में उसके खाते में 30 अंक और जीत प्रतिशत 22.73 है। विंडीज की टीम को 2 डिमैरिट प्वाइंट भी मिले हैं।
पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नौवें यानी अंतिम पायदान पर है। पाकिस्तानी टीम को अबतक खेले 5 टेस्ट मैच में से एक में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के खाते में 4 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 6.67 का है। पाकिस्तान के आठ अंक भी डिमैरिट प्वाइंट के रूप में कटे हैं।