सुप्रीम कोर्ट ने 151 खाली सुपर स्पेशियलिटी सीटों को वापस सेंट्रल पूल में डालने का आदेश दे दिया है। इसके बाद अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC से NEET SS 2025 Round 2 की नई तारीखें किसी भी समय आ सकती हैं। इस फैसले से तमिलनाडु की इन-सर्विस सीटों को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि बाकी बची काउंसलिंग 2 हफ्ते के अंदर पूरी करनी होगी। DM और MCh में एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी राहत है।
मामला क्या था? Tamilvani & Others vs State of Tamil Nadu केस की वजह से राउंड 2 की प्रक्रिया रुकी हुई थी। राज्य ने 151 खाली इन-सर्विस सुपर स्पेशियलिटी सीटों को AIQ पूल में वापस न भेजकर अपने पास रखने के लिए रिव्यू याचिका लगाई थी। 29 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि सभी 151 सीटें वापस सेंट्रल पूल में जाएंगी। अब MCC को 14 दिन के अंदर बाकी काउंसलिंग पूरी करनी होगी।
सीटें वापस आने से क्या बदलेगा
151 DM और MCh की सीटें दोबारा राउंड 2 के सीट मैट्रिक्स में जुड़ेंगी। ये कोर्स सबसे ज्यादा मांग वाले सुपर स्पेशियलिटी प्रोग्राम हैं।जिन लोगों ने पहले ही चॉइस फिलिंग कर दी है, उन्हें नई सीट लिस्ट आने के बाद अपनी पसंद दोबारा देखनी पड़ सकती है। MCC जल्दी ही पोर्टल पर ऑफिशियल नोटिस के साथ नया शेड्यूल जारी करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: MCC ने सीट अलॉटमेंट से पहले की बड़ी घोषणा, NEET UG 2026 काउंसलिंग में होंगे यह बदलाव
ऑटो अपग्रेडेशन का नियम
इस राउंड में MCC ने ऑटोमैटिक अपग्रेडेशन शुरू किया है। राउंड 1 में शामिल होने वाले हर उम्मीदवार पर राउंड 2 में बेहतर सीट के लिए विचार होगा, चाहे उसने अपग्रेडेशन फॉर्म भरा हो या नहीं। अगर किसी को नई सीट नहीं मिलती है तो उसकी राउंड 1 वाली सीट पहले जैसी ही बनी रहेगी।
मेडिकल संस्थाओं ने किया स्वागत
FAIMA समेत कई मेडिकल संगठनों ने कोर्ट के फैसले की सराहना की है। उनका कहना है कि एडमिशन में देरी से डॉक्टरों का करियर अटक रहा था और अस्पतालों को भी दिक्कत हो रही थी।
स्टूडेंट्स क्या करें
MCC के सुपर स्पेशियलिटी काउंसलिंग पोर्टल पर अपडेटेड शेड्यूल और PDF चेक करते रहें।सोशल मीडिया पर आई बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें।दस्तावेज पहले से तैयार रखें। NEET SS एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, डिग्री-सर्टिफिकेट और स्टेट मेडिकल रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन के समय काम आएंगे।
सीधी बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब काउंसलिंग फिर पटरी पर आ गई है। 151 सीटें जुड़ने से सीटों की संख्या बढ़ेगी और कई उम्मीदवारों को DM-MCh में मौका मिलने की उम्मीद है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई TRE-4 की अधियाचना
