देश

Loksabha: 'गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देता है', जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिखाया आईना; आरोपों को बताया बेबुनियाद

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया था। गांधी ने कहा कि शाह ने 20 जुलाई को NEET-UG पेपर लीक के विरोध में निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Image

जितेंद्र सिंह और राहुल गांधी।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस फायरिंग का आदेश किसी मंत्री का नहीं होता। प्रदर्शन के दौरान फायरिंग या लाठी चार्ज का आदेश केवल मजिस्ट्रेट ही दे सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान कहीं भी फायरिंग नहीं हुई थी,इसलिए ऐसा कोई आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता।

लोकसभा में बुधवार को हुई चर्चा के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा,'फायरिंग का आदेश केवल मजिस्ट्रेट दे सकता है, कोई मंत्री नहीं। राहुल गांधी को सार्वजनिक जीवन का अनुभव नहीं है।'केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष यह प्रचारित कर रहा है कि सरकार ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया, जबकि वास्तविकता यह है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कहीं भी फायरिंग नहीं हुई। ऐसे में फायरिंग के आदेश का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने विपक्ष पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का भी आरोप लगाया।

    राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया था आरोप

    जितेंद्र सिंह से पहले लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया था। गांधी ने कहा कि उन्होंने 20 जुलाई को NEET-UG पेपर लीक के विरोध में निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि,गृह मंत्री को लेकर की गई उनकी टिप्पणी का एक हिस्सा सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

    किरेन रिजिजू ने की माफी की मांग

    राहुल गांधी के आरोपों के बाद सदन में भारी हंगामा भी देखने को मिला। सत्ता पक्ष के लोगों ने उनका जमकर विरोध किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पर लगाया गया आरोप बेहद गंभीर है और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी या तो अपने आरोपों को साबित करें या फिर सदन से माफी मांगें। जब तक ऐसा नहीं होगा,बहस आगे नहीं बढ़ सकती।"

    क्या है पूरा विवाद?

    केंद्र सरकार ने कथित NEET-UG पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा में धांधली और संगठित पेपर लीक गिरोहों पर सख्ती के लिए एंटी-पेपर लीक बिल पेश किया है। दूसरी ओर, विपक्ष 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे पर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article