बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्टेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक खेले 8 चेस्ट मैच में से 7 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अबतक दो सीरीज खेली है। वेस्टइंडीज को उसके घर पर 3-0 से मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से मात दी थी। मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। वो उसकी मौजूदा चक्र में अबतक की एकमात्र हार है। पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खाते में 8 टेस्ट में 7 जीत एक हार के साथ 84 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 87.50 का है।
बांग्लादेश पाकिस्तान के बीच सिलहट में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। न्यूजीलैंड ने अबतक खेले 3 टेस्ट मैच में 2 में जीत दर्ज की है और उसका एक मैच ड्रॉ रहा है। 3 मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी थी। उसके खाते में 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 28 अंक हैं। कीवी टीम का जीत प्रतिशत 77.78 है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के चौथे चक्र की अंक तालिका में मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को अबतक खेले 4 टेस्ट मैच में 3 में जीत और एक में हार मिली है। उसके खाते में 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 का है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे पर 2 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की थी। वहीं टीम इंडिया को के खिलाफ उसके घर पर दो मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम प्रोटियाज ने की थी।
श्रीलंका की टीम पाकिस्तान बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे से पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है। श्रीलंका ने मौजूदा चक्र में खेले 2 टेस्ट मैच में से एक में जीत दर्ज की है और उसका एक ड्रॉ रहा है। श्रीलंका के खाते में कुल 16 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 66.67 का है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-0 के अंतर से मात दी थी।(फोटो क्रेडिट Sri Lanka Cricket X)
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद पहुंच गई थी। भारतीय टीम को पाकिस्तान की हार के बाद एक स्थान का फायदा हुआ था। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में अबतक खेले 9 टेस्ट मैच में से 4 में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया का एक मैच ड्रॉ भी रहा है। भारतीय टीम के खाते में कुल 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 का है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 के अंतर से हार मिली थी।
पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में 104 रन के अंतर से जीत का बांग्लादेश को फायदा मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में आठवें से छठे स्थान पर दो स्थान के फायदे के साथ पुहंच गई थी। बांग्लादेश को अबतक खेले 3 टेस्ट मैच में से एक में जीत और एक में हार मिली है। बांग्लादेश का एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। बांग्लादेश के खाते में 16 अंक हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत 44.44 का है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड के खाते में 10 टेस्ट में 3 जीत और 6 हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ 38 अंक हैं और उसका जीत प्रतिश 31.67 का है। इंग्लैंड की टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इसके बाद एशेज में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 के अंतर से हार मिली थी।
बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। मौजूदा चक्र में पाकिस्तान को अबतक खेले 3 टेस्ट मैच में से एक में जीत और दो में हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी घरेलू टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी रही थी। पाकिस्तान के खाते में 3 टेस्ट में 4 अंक और जीत प्रतिशत 11.11 है। बांग्लादेश के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से पाकिस्तान पर 8 अंक की पेनल्टी आईसीसी ने लगाई। ऐसे में वो अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है।
वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज को अबतक खेले 8 टेस्ट मैच में 7 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। विंडीज के खाते में 4 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 4.17 रन रहा है। विंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3, भारत के खिलाफ 0-2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-2( 3 टेस्ट) के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।