पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शुरू, ऐसा है WTC पॉइन्ट्स टेबल का हाल

​साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट की वापसी बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के साथ हो गई है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन का स्कोर नजमुल हुसैन शांतो के कप्तानी शतक(101) और की बदौलत खड़ा कर दिया। बांग्लादेश पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र का हिस्सा है। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित WTC पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है किस पायदान पर?(फोटो क्रेडिट ICC X)

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 8 2026, 19:23 IST
पहले स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया01 / 09

पहले स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्टेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक खेले 8 चेस्ट मैच में से 7 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अबतक दो सीरीज खेली है। वेस्टइंडीज को उसके घर पर 3-0 से मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से मात दी थी। मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। वो उसकी अबतक की एकलौती हार है। पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खाते में 8 टेस्ट में 7 जीत एक हार के साथ 84 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 87.50 का है।​

दूसरे पायदान पर है न्यूजीलैंड02 / 09

दूसरे पायदान पर है न्यूजीलैंड

​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड ने अबतक खेले 3 टेस्ट मैच में 2 में जीत दर्ज की है और एक मैच उसका ड्रॉ रहा है। 3 मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी थी। उसके खाते में 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 28 अंक हैं। कीवी टीम का जीत प्रतिशत 77.78 है।​

तीसरे पायदान पर है दक्षिण अफ्रीका03 / 09

तीसरे पायदान पर है दक्षिण अफ्रीका

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका चौथे चक्र की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को अबतक खेले 4 टेस्ट मैच में 3 में जीत और एक में हार मिली है। उसके खाते में 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 का है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ दो मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की थी। वहीं टीम इंडिया को उसके घर पर 2-0 के अंतर से पटखनी दी थी।​

चौथे स्थान पर है श्रीलंका04 / 09

चौथे स्थान पर है श्रीलंका

श्रीलंका की टीम पाकिस्तान बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के आगाज के समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है। श्रीलंका ने चौथे चक्र में खेले 2 टेस्ट मैच में से एक में जीत दर्ज की है और एक ड्रॉ रहा है। श्रीलंका के खाते में कुल 16 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 66.67 का है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-0 के अंतर से मात दी थी।(फोटो क्रेडिट Sri Lanka Cricket X)​

पांचवें स्थान पर है पाकिस्तान05 / 09

पांचवें स्थान पर है पाकिस्तान

​बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान को अबतक खेले 2 टेस्ट मैच में से एक में जीत और एक में हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी घरेलू टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी रही थी। ऐसे में अब उसकी नजर बांग्लादेश को पटखनी देकर स्थिति में सुधार करने की रहेगी। पाकिस्तान के खाते में 12 अंक और जीत प्रतिशत 50 है।​

छठे स्थान पर है टीम इंडिया06 / 09

छठे स्थान पर है टीम इंडिया

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में छठे स्थान पर है। भारतीय टीम को अबतक चौथे चक्र में खेले 9 टेस्ट मैच में से 4 में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टीम इंडिया का ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया के खाते में कुल 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 का है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की थी।​

सातवें स्थान पर है इंग्लैंड07 / 09

सातवें स्थान पर है इंग्लैंड

​इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड के खाते में 10 टेस्ट में 3 जीत और 6 हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ 38 अंक हैं और उसका जीत प्रतिश 31.67 का है। इंग्लैंड की टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इसके बाद एशेज में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 के अंतर से हार मिली थी।​

आठवें नंबर पर है बांग्लादेश08 / 09

आठवें नंबर पर है बांग्लादेश

पाकिस्तान से मीरपुर में पहले टेस्ट में भिड़ रही बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश को अबतक खेले 2 टेस्ट मैच में से एक में हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। बांग्लादेश के खाते में 4 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 16.67 का है। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की सीरीज में बांग्लादेश जीत दर्ज करके अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी।​

नौवें स्थान पर है वेस्टइंडीज09 / 09

नौवें स्थान पर है वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज को अबतक खेले 8 टेस्ट मैच में 7 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। विंडीज के खाते में 4 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 4.17 रन रहा है। विंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3, भारत के खिलाफ 0-2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-2( 3 टेस्ट) के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!