कौन हैं भारत में जन्मे 23 साल के कीवी गेंदबाज आदित्य अशोक

Adithya Ashok Kaun Hain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगार रविवार से वड़ोदरा में होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए न्यूजीलैंड के कई सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और इस कारण युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक 23 साल के एक कीवी लेग स्पिनर हैं जो पहली बार भारत दौरे पर आए हैं। भारत में जन्मा यह कीवी क्रिकेटर विराट और रोहित को गेंदबाजी करने के लिए खासे उत्साहित हैं। चलिए जानते हैं कि कौन है यह मिस्ट्री स्पिनर?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 10 2026, 12:21 IST
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिस्ट्री स्पिनरImage Credit : Instagram01 / 07

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज में यूं तो फैंस की नजर विराट-रोहित की बल्लेबाजी पर होगी, लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड का एक गेंदबाज भी सुर्खियों में है। पहली बार भारत का दौरा कर रहा यह गेंदबाज इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि उनका जन्म यहीं हुआ था और अब वह न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं। चलिए जानते हैं कि यह गेंदबाज कौन है?

स्पिन गेंदबाज हैं आदित्य अशोकImage Credit : Instagram02 / 07

स्पिन गेंदबाज हैं आदित्य अशोक

सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। उसी में से एक लेग स्पिन गेंदबाज आदित्य अशोक हैं जो पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं। 23 साल का यह गेंदबाज विराट-रोहित को गेंदबाजी करने के लिए उत्साहित है।

कौन हैं आदित्य अशोकImage Credit : Instagram03 / 07

कौन हैं आदित्य अशोक

आदित्य अशोक न्यूजीलैंड के उभरते हुए खिलाड़ी हैं जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। 5 सितंबर 2002 को जन्म आदित्य का ताल्लुक भारत से है और कभी उनकी फैमिली यहीं रहती थी। उनका जन्म तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था।

2023 में किया था डेब्यूImage Credit : Instagram04 / 07

2023 में किया था डेब्यू

आदित्य ने यूएई के खिलाफ साल 2023 में अपना अंतरराष्टीय डेब्यू किया था। वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आदित्य के नाम 3 विकेट है।

गुगली है ताकतImage Credit : Instagram05 / 07

गुगली है ताकत

आदित्य को न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी के उत्तराधिकारी के रुप में देखा जा रहा है। गुगली उनकी ताकत है। वड़ोदरा में होने वाला पहला वनडे मैच उनके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि उनके रिश्तेदार इस मैच को देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

सीएसके में की है ट्रेनिंगImage Credit : Instagram06 / 07

सीएसके में की है ट्रेनिंग

आदित्य अशोक ने भारत के खिलाफ इस सीरीज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में अभ्यास किया है। इससे पहले रचिन रवींद्र ने भी भारत के खिलाफ तैयारी के लिए चेन्नई की कैंप का सहारा लिया था और उन्होंने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। अब आदित्य से भी न्यूजीलैंड को ऐसी ही उम्मीद है।

2020 में खेला था अंडर-19 वर्ल्ड कपImage Credit : Instagram07 / 07

2020 में खेला था अंडर-19 वर्ल्ड कप

आदित्य 2020 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का हिस्सा थे। इसके फौरन बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिल गया। साल 2023 में नॉर्थम के खिलाफ ऑकलैंड से खेलते हुए उन्होंने 103 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!