अक्सर अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी या सेंचुरी लगाने के बाद इसे अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन क्या आप उनके इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी जानते हैं? अगर नहीं तो आपकी तरह सूर्यकुमार यादव के मन में भी यह सवाल था, जिसका जवाब उन्होंने खुद अभिषेक से मांग लिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर अभिषेक ऐसे क्यों सेलिब्रेट करते हैं? (साभार-ACC)
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर मैच में 39 गेंद में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने आसानी से 172 रन का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। उन्होंने 189.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 चौके और 5 छक्के लगाए। (साभार-ACC)
इस पारी के दम पर अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। अभिषेक के नाम 4 मैच में 43.25 की औसत से 173 रन हो गए हैं। वह सबसे इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज बन गए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अभिषेक शर्मा जब भी अर्धशतक या शतक लगाते हैं तो वह इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। अभिषेक अपनी उंगलियों से एल आकार बनाते हुए फैंस की ओर इशारा करते हैं, जिसकी तस्वीर आप सबने देखी होगी। लेकिन अब अभिषेक शर्मा ने इसका मतलब बताया है।
मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से बात की है। उन्होंने इस बातचीत में बताया कि आखिर वह इस तरह का सेलिब्रेशन क्यों करते हैं? अभिषेक शर्मा ने बताया इसका मतलब लव है। जो इंडियन टीम के चाहने वाले हैं या फिर आईपीएल को चाहने वाले हैं ये लव उनके लिए है। ये लव इंडिया के लिए है।
बल्लेबाजी में धमाल मचा चुके अभिषेक शर्मा अब गेंदबाजी करना चाहते हैं। सूर्या से बातचीत में उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि मुझे अपने कप्तान पर भरोसा है कि वह जल्द मुझसे गेंदबाजी भी कराएंगे। अब तक अभिषेक ने एशिया कप 2025 में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले मुकाबले में उनसे सूर्या गेंदबाजी कराएंगे।
अभिषेक वर्मा ने अपनी बैटिंग की सफलता का श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को भी दिया। अभिषेक ने बताया कि आप इस तरह फ्री होकर बैटिंग इसलिए कर पाते हैं क्योंकि कोच और कप्तान का पूरा सपोर्ट रहता है।