Panchayat 5 Release: इस साल नहीं आएगा पंचायत का अगला सीजन? मेकर्स की पोस्ट से फैंस हुए मायूस

'पंचायत 5' को लेकर फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। मेकर्स के लेटेस्ट पोस्ट को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि इस साल पंचायत का 5 वां सीजन नहीं आएगा। सोशल मीडिया पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

Authored by: Kumar SarashUpdated Nov 16 2026, 18:04 IST
कब आएगा Panchayat का पांचवा सीजन?Image Credit : Panchayat series01 / 05

कब आएगा Panchayat का पांचवा सीजन?

फुलेरा गांव के लोगों से दोबारा मिलने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है। 'पंचायत 5' को लेकर मेकर्स ने साफ कर दिया है कि नया सीजन इस साल रिलीज नहीं होगा। इससे पहले खबरें थीं कि शो साल के आखिर तक लौट सकता है, लेकिन 15 नवंबर को मेकर्स की सोशल मीडिया पोस्ट ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पोस्ट में लिखा था, 'पंचायत का पांचवां सीजन इस साल नहीं आएगा।' हालांकि, इसके बाद आए एक और पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

 बनराकस की तस्वीर के साथ मेकर्स ने दिया खास इशाराImage Credit : Panchayat series02 / 05

बनराकस की तस्वीर के साथ मेकर्स ने दिया खास इशारा

पहली पोस्ट में मेकर्स ने दुर्गेश कुमार की तस्वीर शेयर की, जो शो में भूषण शर्मा उर्फ बनराकस का किरदार निभाते हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, 'बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है।' इस मजेदार अंदाज ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर मेकर्स क्या इशारा करना चाहते हैं। पोस्ट में सीजन की रिलीज डेट तो नहीं बताई गई, लेकिन बनराकस की मौजूदगी ने कहानी को लेकर नई अटकलें शुरू कर दीं।

 क्रांति देवी ने रखी 1 करोड़ के हार की शर्त!Image Credit : Panchayat series03 / 05

क्रांति देवी ने रखी 1 करोड़ के हार की शर्त!

16 नवंबर को मेकर्स ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनीता राजवर क्रांति देवी के किरदार में नजर आईं। वीडियो में वह फुलेरा में अपना दबदबा कायम करने और पूरे सम्मान की मांग करती दिखीं। उन्होंने दर्शकों से पंचायतडेट डॉट कॉम पर जाने और बनराकस को एक करोड़ रुपये का हार पहनाने की अपील की। इसके साथ उन्होंने नए सीजन का इंतजार करने को कहा। इस अनोखे पोस्ट ने फैंस के बीच चर्चा और तेज कर दी है।

 पिछले सीजन में क्या हुआ था?Image Credit : Panchayat series04 / 05

पिछले सीजन में क्या हुआ था?

'पंचायत 4' के आखिर में फुलेरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। मंजू देवी को चुनाव में क्रांति देवी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अभिषेक त्रिपाठी ने CAT की परीक्षा पास कर ली थी और आखिरकार रिंकी के सामने अपनी भावनाएं भी जाहिर कर दी थीं। अब पांचवें सीजन में इन कहानियों को आगे बढ़ते देखना दिलचस्प होगा। जितेंद्र कुमार के अभिषेक के रूप में लौटने की उम्मीद है। वहीं, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सांविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय भी अपने पुराने किरदारों में नजर आ सकते हैं।

क्या जल्द होने वाला है पंचायत 5 का ऐलान?Image Credit : Panchayat series05 / 05

क्या जल्द होने वाला है पंचायत 5 का ऐलान?

लगातार दो दिनों में आए इन पोस्ट के बाद दर्शकों को लग रहा है कि मेकर्स जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक नए सीजन की रिलीज डेट या प्रीमियर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह साफ है कि 2026 में दर्शकों को नया सीजन देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन मेकर्स के इन मजेदार पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!