न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे बेहद खास है। एक तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है तो दूसरा विराट की नजर एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी। विराट ने पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी और उम्मीद है कि वह इसे दूसरे वनडे में भी जारी रख पाएंगे।
वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने अपने पिछले साल के फॉर्म को जारी रखते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह केवल 7 रन से शतक बनाने से चूक गए थे। विराट ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया था।
यह विराट कोहली का 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। हालांकि, इसकी शुरुआत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज में हो गई थी।
लगातार 5 फिफ्टी प्लस का स्कोर सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं, लेकिन विराट ने यह कारनामा 5 बार किया है। अब विराट की नजर एक खास रिकॉर्ड पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर विराट एक और अर्धशतक लगा देते हैं तो वह इतिहास रच सकते हैं।
विराट अगर राजकोट वनडे में अर्धशतकीय पारी खेल देते हैं जिसकी संभावना प्रबल है तो वह भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर किया हो। आज से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में विराट ने नंबर दो की कुर्सी हासिल कर ली है। अब वह केवल द ग्रेट सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन 34,357 रन के साथ टॉप पर हैं जबकि 28,068 रन के साथ विराट कोहली नंबर दो पर हैं।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे सफल शतकवीर हैं। 309 मैच में विराट 53 शतक लगा चुके हैं। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम ही है।