वैभव सूर्यवंशी से लेकर समीर मिन्हास तक, ये हैं Gen Z अंडर-19 वर्ल्ड में 5 देखने लायक सूरमा

आईसीसी मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब बस शुरू होने ही वाला है। 15 जनवरी से 6 फरवरी तक यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया की धरती पर खेला जाएगा, जहां दुनिया भर के युवा क्रिकेट सितारे खुद को साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगे।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jan 13 2026, 19:58 IST
Gen Z खिलाड़ियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारीImage Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL01 / 07

Gen Z खिलाड़ियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

आईसीसी की मीडिया रिलीज के अनुसार, इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। भारत के 14 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से लेकर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी युवा कप्तान ओलिवर पीक तक शामिल हैं। आइए जानते हैं U19 वर्ल्ड कप 2026 के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जो टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं।

भारत- वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)Image Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL02 / 07

भारत- वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)

महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट की दुनिया का अगला सुपरस्टार कहा जा रहा है। महज 13 साल की उम्र में इंडिया U19 टीम के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़कर उन्होंने सबको चौंका दिया था। इसके बाद वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और 35 गेंदों में शतक ठोककर लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में वैभव ने 50 से अधिक की औसत और 182 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 262 रन बनाए। यूएई के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन बनाते हुए उन्होंने यूथ ODI का सबसे तेज शतक भी जड़ा। 14 साल की उम्र वैभव सूर्यवंशी कई वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुके हैं।

​​भारत- आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)Image Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL03 / 07

​​भारत- आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)

18 वर्षीय आयुष महात्रे इस बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में औसत 65.42 है, जो अपने आप में शानदार है। अंडर-19 एशिया कप 2024 में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे। पांच मैचों में 176 रन बनाकर उन्होंने अपनी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता दोनों का परिचय दिया।

​ऑस्ट्रेलिया- ओलिवर पीक (Oliver Peake)Image Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL04 / 07

​ऑस्ट्रेलिया- ओलिवर पीक (Oliver Peake)

ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक को U19 वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव पहले से है। 2024 के संस्करण में वह चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे और सेमीफाइनल व फाइनल में अहम रन बनाए थे।इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। विक्टोरिया के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और श्रीलंका टेस्ट टूर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अनुभव भी लिया। इस बार वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे।

​​इंग्लैंड- फरहान अहमद (Farhan Ahmed)Image Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL05 / 07

​​इंग्लैंड- फरहान अहमद (Farhan Ahmed)

इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई फरहान अहमद पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। 16 साल की उम्र में नॉटिंघमशायर के लिए सीनियर टीम में डेब्यू करने वाले फरहान, 2024 में फर्स्ट क्लास मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इस दौरान उन्होंने 1865 से चला आ रहा W.G. ग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ा। यह उनका दूसरा U19 वर्ल्ड कप होगा और इस बार वह इंग्लैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे। साल 2024 में वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

​​पाकिस्तान- समीर मिन्हास (Sameer Minhas)Image Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL06 / 07

​​पाकिस्तान- समीर मिन्हास (Sameer Minhas)

पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने एशिया कप फाइनल में जो किया, उसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया। फाइनल में उन्होंने 172 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जो किसी भी U19 टूर्नामेंट फाइनल का और पाकिस्तान अंडर19 खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जनवरी 2026 में समीर मिन्हास ने जिम्बाब्वे U19 के खिलाफ खेलते हुए यूथ वनडे में सबसे तेज शतक (42 गेंदों में) जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ 52 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, वैभव ने समीर मिन्हास के रिकॉर्ड को तोड़ एक नया वर्ल्ड बना दिया जब, साउथ अफ्रीका U19 के खिलाफ 41 गेंदों में शतक जड़ा। समीर मिन्हास ने एशिया कप टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 471 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वह दूसरे नंबर के बल्लेबाज से लगभग 200 रन आगे रहे और शानदार फॉर्म में वर्ल्ड कप में उतरेंगे।

अंडर-19 से निकले स्टार खिलाड़ीImage Credit : ICC/BCCI/ACC/IPL07 / 07

अंडर-19 से निकले स्टार खिलाड़ी

अंडर-19 वर्ल्ड कप को भविष्य के सितारों की प्रयोगशाला माना जाता है। यहीं से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, केन विलियमसन और जो रूट इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। अब इन युवा खिलाड़ियों की बारी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!