लाइफस्टाइल

Janmashtami Cake Design: माखन-मटकी से लेकर कान्हा की बांसुरी तक जन्माष्टमी के लिए ये केक डिजाइन हैं एकदम हटके

जन्माष्टमी पर मिठाई के साथ केक इन दिनों केक भी खूब काटे जाते हैं। कान्हा के जन्मदिन के लिए अगर आप भी केक ऑर्डर करना चाहते हैं। तो इस बार मटकी, मोरपंख वाले केक डिजाइन बेस्ट है।

Image

Janmashtami Cake Design

Janmashtami Cake Design: जन्माष्टमी आते ही घर में कान्हा के स्वागत की तैयारी शुरू हो जाती है। कोई लड्डू गोपाल के लिए सुंदर झूला सजाता है, तो कोई घर को मोरपंख और फूलों से सजाता है। तो अगर आज जन्माष्टमी पर केक काटने का भी प्लान है, तो इसे भी त्योहार के रंग में क्यों न सजाया जाए?

केक पर छोटा-सा माखन का मटका, मोरपंख, बांसुरी या नन्हे कान्हा की आकृति इसे तुरंत खास बना सकती है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत भारी या महंगा डिजाइन चुनने की जरूरत नहीं। एक साधारण केक को भी सही थीम के साथ जन्माष्टमी स्पेशल बनाया जा सकता है।

    बच्चों के लिए केक बनवा रहे हैं तो नटखट कान्हा वाला डिजाइन उन्हें खूब पसंद आएगा। वहीं बड़ों के छोटे सेलिब्रेशन के लिए मोरपंख और बांसुरी वाला सादा केक ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। इस बार इन पांच डिजाइन्स में से अपनी पसंद का केक चुनकर जन्माष्टमी की मिठास को थोड़ा और खास बनाइए।

    1. माखन-मटकी वाला केक

    कान्हा और माखन की कहानी से ज्यादा प्यारा जन्माष्टमी थीम शायद ही कोई हो। केक के ऊपर छोटी मटकी, उसके आसपास माखन की बूंदें और साथ में मोरपंख बनवाया जा सकता है। बच्चों के लिए यह डिजाइन खास तौर पर प्यारा लगेगा।

    2. नन्हे कान्हा वाला केक

    केक के ऊपर छोटे से कान्हा की आकृति बनवाएं, जिनके हाथ में माखन की मटकी या छोटी बांसुरी हो। नीचे हल्की क्रीम की सजावट रखें ताकि मुख्य आकृति ज्यादा उभरकर दिखाई दे।

    3. मोरपंख और बांसुरी थीम

    अगर आपको बहुत ज्यादा सजावट पसंद नहीं है, तो यह डिजाइन चुनें। सादे केक के ऊपर एक खूबसूरत बांसुरी और मोरपंख की सजावट काफी होगी। यह दिखने में सुंदर, साफ-सुथरा और थोड़ा आधुनिक भी लगेगा।

    4. झूला केक

    जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के झूले की सजावट आम है। इसी विचार को केक पर उतारा जा सकता है। ऊपर छोटा-सा झूला और उसमें बाल कृष्ण की आकृति केक को बेहद खास बना सकती है।

    5. वृंदावन वाली छोटी-सी दुनिया

    इस बार केक को सिर्फ केक न बनाकर एक छोटी कहानी जैसा रूप दें। हरी घास, मोरपंख, छोटी मटकी, बांसुरी और कान्हा की आकृति के साथ पूरा वृंदावन जैसा दृश्य बनाया जा सकता है। यह थोड़ा बड़ा केक हो तो और सुंदर लगेगा।

    जरूर ही आपको भी इस जन्माष्टमी अपनी पसंद की डिजाइन वाला केके डिजाइन ऑर्डर कर देना चाहिए। ये सारी ही डिजाइन्स आप घर पर भी बना सकते हैं, इन दिनों छोटे वाले बेंटो केक काफी ट्रेंडी हैं, जन्माष्टमी पर जरूर ट्राय करें।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article