पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा टॉम क्रूज का जलवा

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह के रंगारंग समारोह के बाद जैसे फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी की शुरूआत हुई। पेरिस की मेयर एनी हिडालगो ने आईओसी प्रेसिडेंट थॉमस बाक को ओलंपिक फ्लैग सौंपा। इसके बाद बाक ने साल 2028 के मेजबानलॉस एंजिल्स की मेयर कारेन बास के हाथों में सौंप दिया। इसके बाद तो स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम की फिजा बदल गई। अचानक से सबकी नजर स्टेडियम की छत की ओर गई जहां सबको हॉलीवुड सुपर स्टार टॉम क्रूज खड़े नजर आए। ये देखकर स्टेडियम में मौजूद एथलीट और दर्शकों के चेहरे पर अलग मुस्कान आ गई।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Aug 12 2024, 04:21 IST
स्टेडियम की छत पर खड़े आए नजर01 / 07

स्टेडियम की छत पर खड़े आए नजर

अपने स्टंट्स के लिए मशहूर फिल्म सीरीज मिशन इम्पॉसिबल के सुपर स्टार टॉम क्रूज ने अपने जाने पहचाने अंदाज ब्राउन कलर की लेदर जैकेट पहने छत पर खड़े थे।

छलांग लगाकर आए मैदान पर02 / 07

छलांग लगाकर आए मैदान पर

इसके बाद टॉम क्रूज स्टेडियम की छत से रोप के जरिए छलांग लगाकर स्टेडियम की छत से मैदान पर पहुंचे। ये देखकर सारा स्टेडियम शोर और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

खिलाड़ियों ने लुटाया प्यार03 / 07

खिलाड़ियों ने लुटाया प्यार

मैदान पर उतरकर टॉम क्रूज खिलाड़ियों के बीच से होते हुए स्टेज पर ओलंपिक फ्लैग थामे खड़ी लॉस एंजिल्स की मेयर के पास पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों ने उनकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन पर कैद करने की पुरजोर कोशिश की। इससे 65 साल की उम्र में भी उनकी स्टारडम का अंदाजा हो जाता है।

सिमोन बाइल्स से लिया ओलंपिक फ्लैग04 / 07

सिमोन बाइल्स से लिया ओलंपिक फ्लैग

स्टेज पर पहुंचते ही टॉम क्रूज के हाथों में मेयर के साथ ओलंपिक फ्लैग लेकर खड़ी अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के हाथों से फ्लैग अपने हाथों में लिया और वहां से वापस चल दिए।

क्रूज ने बाईक पर लगाया झंडा05 / 07

क्रूज ने बाईक पर लगाया झंडा

टॉम क्रूज स्टेज से हाथ में झंडा लेकर उतरे और नीचे खड़ी बाइक पर झंडा लगा दिया और स्टेडियम से तेज रफ्तार में बाहर निकलगए। बाद में दिखाया गया कि वो वहां से सीधे एक प्लेन में बाइक सहित दाखिल हुए जो उन्हें लॉस एंजिल्स ले गया।

हॉलीवुड के पहाड़ों में हुई लैंडिंग06 / 07

हॉलीवुड के पहाड़ों में हुई लैंडिंग

प्लेन से टॉम क्रूज से स्काई डाइव करते हुए लैंडिंग की और नीचे फ्लैग एक साइकल सवार के हाथों में सौंप दिया।

लूट ली क्लोजिंग सेरेमनी में महफिल07 / 07

लूट ली क्लोजिंग सेरेमनी में महफिल

टॉम क्रूज ने अपनी स्टारडम का जलवा क्लोजिंग सेरमनी में दिखाया और कुछ मिनटों में ही सारी महफिल लूट ली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!