IPL के 3 कप्तानों पर लटकी तलवार, कभी भी जा सकती है कुर्सी

IPL Captaincy Changes 2026: इंडियंन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर किंग्स टीम का नाम है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जहां पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 9वें नंबर पर काबिज है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 14 2026, 17:45 IST
तीन कप्तानों पर लटकी तलवारImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

तीन कप्तानों पर लटकी तलवार

IPL 2026 में खराब परफॉर्मेंस के बाद दिल्ली के अक्षर पटेल, KKR के अजिंक्य रहाणे और LSG के ऋषभ पंत की कप्तानी पर तलवार लटकी हुई है। इसकी मुख्य वजह इन तीनों टीमों का लगातार दो सीजन प्लेऑफ में न पहुंचा पाना है।

​LSG की टीम ऑफिशियली प्लेऑफ से बाहरImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

​LSG की टीम ऑफिशियली प्लेऑफ से बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस टूर्नामेंट के 19वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। लखनऊ ने अब तक इस सीजन में कुल 11 मुकाबले खेले हैं। वहीं इसमें से सिर्फ 3 में उसे जीत मिली है। जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ के कप्तान पंत पूरी तरह फ्लॉपImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

लखनऊ के कप्तान पंत पूरी तरह फ्लॉप

पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन भी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। पंत ने इस सीजन पंत ने 11 मैचों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 251 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ 9 छक्के शामिल हैं।

पंत की तरह की अक्षर पटेल भी फेलImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

पंत की तरह की अक्षर पटेल भी फेल

ऋषभ पंत की तरह ही दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी इस सीजन फ्लॉप रहे हैं। वह बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज दोनों रोल में फेल रहे हैं। उन्होंने 9 पारियों में 112.50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 100 रन बनाए हैं। वहीं 12 मैचों में सिर्फ 36 ओवर बॉलिंग की है। अक्षर फैसलों के लिए कोच बदानी पर निर्भर नजर आते हैं।

दिल्ली का कोचिंग स्टॉफ भी बदलेगाImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

दिल्ली का कोचिंग स्टॉफ भी बदलेगा

सूत्रों के अनुसार, न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की कप्तानी जाना तय है। बल्कि, दिल्ली का का पूरा कोचिंग स्टाफ भी रिटेन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि अक्षर पटेल को 2027 के मेगा ऑक्शन में प्लेयर के तौर पर भले ही दिल्ली की टीम रख ले, लेकिन उन्हें नहीं बनाया जाएगा।

मजबूरी के कप्तान आजिंक्य रहाणेImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

मजबूरी के कप्तान आजिंक्य रहाणे

आजिंक्य रहाणे की कप्तानी भी सीजन के बाद जाना तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि KKR के पास कप्तानी का ऑप्शन नहीं था। इस कारण उन्हें कप्तान बनाया गया था। हालांकि, रहाणे ने 133 स्ट्राइक-रेट से इस सीजन सिर्फ 237 रन बनाए हैं। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर 11 मैच में सिर्फ 25 छक्के लगाए हैं। वहीं केकेआर के टॉप-3 का स्लो स्टार्ट टीम को भारी पड़ा है।

क्या है तीनों टीमों की फ्रेंचाइजी का मूडImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

क्या है तीनों टीमों की फ्रेंचाइजी का मूड

LSG के मालिक संजीव गोयनका ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं जो मनचाही कीमत देने को तैयार है लेकिन वह टीम के प्रदर्शन की मांग करते हैं। वहीं KKR में अभिषेक नायर के कोच होने के बावजूद उनका पूरा प्लान फेल रहा है। जबकि, DC का मैनेजमेंट अक्षर की कप्तानी से खुश नहीं है। इस कारण तीनों जगह बदलाव तय माना जा रहा है।

हार्दिक पांड्या की भी जा सकती है कप्तानीImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

हार्दिक पांड्या की भी जा सकती है कप्तानी

IPL 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस में लाकर रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। हालांकि, तब उनके कप्तानी के कार्यकाल की कोई औपचारिक समय-सीमा बताई नहीं गई थी। अब जिस तरह पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन चल रहा है, उसे देखते हुए उनकी कप्तानी भी खतरे में नजर आ रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!