टीम इंडिया इस बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की दावेदार है। किंग कोहली ने भारत के चैंपियन बनने के पीछे एक अजीब सा संयोग बताया है जिसने फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंच दिया है।
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज जीत के साथ किया। दुबई में खेले गए मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 6 विकेट से पटखनी दी। भारत के सामने जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया के इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल जिन्होंने 129 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
टीम इंडिया के जीत के दूसरे हीरो रहे मोहम्मद शमी। उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए और बांग्लादेश को 250 रन से नीचे रोक दिया।
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा रकि टीम इंडिया इस बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकती है। उन्होंने इसक पीछे वर्ल्ड कप 2011 का संयोग भी बताया।
विराट कोहली ने टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के संयोग पर कहा 'हमने 2011 वर्ल्ड कप में हमने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत की थी और यह हमारे लिए शानदार रहा था। ठीक उसी तरह हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भी बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत की है। यह संयोग टीम के लिए ठीक है।
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर विराट ने संयोग तो बता दिया, लेकिन उनके बल्ले से रन का इंतजार अब भी है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह केवल 22 रन ही बना पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।