स्टीव स्मिथ ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्ले से धमाल मचा दिया। सिक्सर्स के लिए पारी की शुरुआत करने आए स्मिथ में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 23 गेंद में 2 चौके और चार छक्के की मदद से पूरा किया।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
अर्धशतक पूरा करने के बाद स्मिथ और आक्रामक हो गए और 18 गेंद में अपना शतक 5 चौके और 9 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 41 गेंद में स्मिथ ने 100 रन के आंकड़े को छुआ। स्मिथ इसके बाद तनवीर सांघा की गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ 42 गेंद में 238.09 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
स्टीव स्मिथ 41 गेंद में शतक पूरा करके बीबीएल इतिहास में साझा रूप से दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बीबीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रेग सिमंस और मिचेल ओवन के नाम दर्ज है। दोनों ने 39-39 गेंद में सैकड़ा पूरा किया था। वहीं स्टीव स्मिथ ग्लेन मैक्सवेल के साथ 41 गेंद में शतक पूरा करके बराबरी पर आ गए हैं।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
स्टीव स्मिथ के बल्ले से बीबीएल में निकला पांचवां शतक था। इसके साथ ही वो बीबीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम के साथ पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 141 रन की साझेदारी की। स्मिथ के आउट होते ही ये साझेदारी टूट गई।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
स्टीव स्मिथ ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज रेयान हेडली के एक ओवर में 32 रन जड़ दिए। ओवर की शुरुआत उन्होंने लगातार चार छक्के जड़कर की। इसके बाद नौ बॉल रही पांचवीं गेंद पर पांच रन ले लिया और ओवर का अंत 32 रन जोड़कर किया।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
स्टीव स्मिथ ने अपनी इस पारी के दौरान चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर नाथम मैक्एंड्रर्यू के खिलाफ मिड विकेट की दिशा में 107 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया और अपने इरादे जाहिर कर दिए।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)
सिडनी थंडर्स ने डेविड वॉर्नर की 65 गेंद में नाबाद 110 रन की कप्तानी पारी की बदौलत 6 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 190 रन के लक्ष्य को सिडनी सिक्सर्स ने स्मिथ की शतकीय पारी की बदौलत 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।(फोटो क्रेडिट Sydney Sixers/BBL X)