7 छक्के, 5 चौके, स्मृति मंधाना एशियन गेम्स फाइनल में ताबड़तोड़ पारी से 11000 रन पार

Smriti Mandhana T20I Milestone: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जोरदार पारी खेली, जिस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बनाया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Sep 22 2026, 13:23 IST
स्मृति मंधाना ने फिर किया कमालImage Credit : AP01 / 07

स्मृति मंधाना ने फिर किया कमाल

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत-श्रीलंका के बीच टक्कर हुई, जिसमें भारतीय महिला टीम की शानदार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक नया कमाल करके दिखाया है, जिसके बारे में यहां आपको बताएंगे।

भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स महिला क्रिकेट फाइनलImage Credit : AP02 / 07

भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स महिला क्रिकेट फाइनल

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में महिला टी20 फाइनल खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

शेफाली वर्मा ने खेली धुआंधार पारीImage Credit : AP03 / 07

शेफाली वर्मा ने खेली धुआंधार पारी

भारतीय टीम की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन शुरुआती ओवरों में शेफाली ही ज्यादा आक्रामक रहीं और उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अर्धशतक से जरूर चूक गईं लेकिन टीम को बेहतरीन शुरुआत दे दी।

इसके बाद गरज उठीं स्मृति मंधानाImage Credit : AP04 / 07

इसके बाद गरज उठीं स्मृति मंधाना

शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की रफ्तार और तेज हो गई। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वो यहीं नहीं रुकीं। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किएImage Credit : AP05 / 07

11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

स्मृति मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान 11,000 अंतररराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अब उनके सभी प्रारूप मिलाकर 308 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11,066 रन हो चुके हैं जिसमें 18 शतक शामिल हैं। शतक के मामले में भी वो दुनिया में शीर्ष पर हैं।

पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाImage Credit : AP06 / 07

पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बना

फाइनल मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। जिसके साथ ही अब स्मृति और शेफाली की जोड़ी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों ने अब तक मिलकर 4000 रन बनाए हैं।

शेफाली वर्मा ने भी बनाया रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 07

शेफाली वर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड

इस दौरान शेफाली वर्मा ने भी एक खास रिकॉर्ड बनाया। शेफाली साल 2026 में दुनिया में सर्वाधिक 863 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वॉलवार्ट को पीछे छोड़ा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!