शहर

जमुई कांड पर सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, बोले- ‘समाज बहुत नीचे गिर गया है’

जमुई के वायरल वीडियो को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सरकार, सिस्टम और समाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना समाज में नैतिक गिरावट को दिखाती है और केवल सरकार की आलोचना काफी नहीं है।

Image

जमुई छात्रा मामले पर पप्पू यादव का बड़ा बयान (File Photo)

Photo : PTI

बिहार के जमुई में एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और बर्बरता की घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में उबाल लगातार जारी है। अब इस मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल सरकार की आलोचना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में भी नैतिक गिरावट का संकेत देती हैं।

पप्पू यादव ने सरकार और सिस्टम को घेरा

पप्पू यादव ने कहा कि सवाल यह है कि लोग कानून, संविधान, सरकार, सिस्टम और समाज से क्यों नहीं डरते। उन्होंने वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पीड़िता से यह पूछने वाले कौन होते हैं कि वे वहां क्या कर रही थीं या उनके माता-पिता को उनके बारे में पता था या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं ने छात्रा को करीब 25 मिनट तक परेशान किया, जो बेहद शर्मनाक है।

‘समाज में नैतिक गिरावट आ रही है’

सांसद पप्पू यादव ने कहा, “समाज बहुत नीचे गिर गया है। समाज में नैतिक गिरावट आ रही है।” उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ सरकार की आलोचना करना काफी नहीं है, क्योंकि असल में वहां कोई सरकार नाम की चीज ही नहीं बची है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि मामले के आरोपी कथित तौर पर बीजेपी से जुड़े हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद युवा लड़कियों में डर का माहौल है और वे घरों से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी जाए और लोग इसके बारे में सोच भी लें, तो वह भारत छोड़ देंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article