अगर आपको भी दिन भर पेट फूला हुआ और ब्लोटेड महसूस होता है। तो कुछ घरेलू उपाय तो लाइफस्टाइल हैबिट बदलना आपके काम आ सकता है। जिनमें सबसे पहला है, खाना धीरे और चबाकर खाना।
दिन की शुरुआत या भोजन के कुछ समय बाद गुनगुना पानी पीना पेट को आराम महसूस करा सकता है। पूरे दिन पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। हालांकि एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेते रहें।
भोजन के तुरंत बाद बिस्तर या सोफे पर लेटने के बजाय कुछ मिनट आराम से टहलें। हल्की शारीरिक गतिविधि पाचन प्रक्रिया को सहारा दे सकती है और पेट में जमा गैस से होने वाली परेशानी कम महसूस हो सकती है।
कुछ लोगों को गैस और पेट की असहजता में अजवाइन से राहत महसूस होती है। थोड़ी अजवाइन को पानी में उबालकर हल्का गुनगुना होने पर पी सकते हैं। अगर इससे परेशानी बढ़े, तो इसे लेना बंद कर दें।
गर राजमा, चना, बहुत तला भोजन, ज्यादा मसालेदार खाना या कुछ डेयरी उत्पाद खाने के बाद बार-बार ब्लोटिंग होती है, तो कुछ दिनों तक अपनी भोजन डायरी बनाकर देखें कि समस्या किस चीज के बाद बढ़ती है।
बहुत देर तक खाना न खाने के बाद एक साथ बहुत ज्यादा भोजन करने से पेट भारी महसूस हो सकता है। कोशिश करें कि भोजन संतुलित मात्रा में लें और बहुत बड़े भोजन की जगह जरूरत के अनुसार छोटे हिस्से चुनें।
कब्ज के साथ भी पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। भोजन में फाइबर धीरे-धीरे बढ़ाएं, पानी पर्याप्त लें और रोज थोड़ी शारीरिक गतिविधि करें। अगर ब्लोटिंग लगातार बनी रहती है या तेज दर्द, उल्टी, खून, अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।