शादी के लिए लड़का चुनते वक्त, लड़कियां जरूर पूछे ये 1 सवाल, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया

दृष्टि IAS वाले डॉ. विकास दिव्यकीर्ति अक्सर अपने स्टूडेंट्स को पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप से जुड़ी बातें भी सिखाते रहते हैं। ऐसे में उनका पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होने रिवील किया कि, लड़कियों को शादी के लिए लड़का चुनते वक्त एक कौनसा सवाल पूछना ही चाहिए।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 22 2026, 11:49 IST
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने दी सलाहImage Credit : Canva01 / 07

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने दी सलाह

दृष्टि IAS वाले डॉ विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार एक ऐसा सवाल है, जो हर लड़की को अपने बॉयफ्रेंड तो खासतौर से होने वाले पति से पूछना ही चाहिए। जो रिश्ते और आपके पार्टनर के बारे में बहुत बताता है।

ये है सवालImage Credit : Canva02 / 07

ये है सवाल

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के मुताबिक लड़कियों को लड़को से जरूर पूछना चाहिए कि, वे आखिरी बार रोए कब थे।

क्यों पूछे ये सवालImage Credit : Canva03 / 07

क्यों पूछे ये सवाल

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के बताए सवाल का मकसद सिर्फ यह जानना नहीं है कि लड़का रोता है या नहीं। असली बात यह समझना है कि वह अपनी भावनाओं को स्वीकार कर पाता है या नहीं।

रोना नहीं कमजोरीImage Credit : Canva04 / 07

रोना नहीं कमजोरी

अगर कोई व्यक्ति रोने को शर्म या कमजोरी मानता है, तो वह अपनी भावनाएं दबाने की कोशिश कर सकता है। वहीं रोने को इंसानी भावना मानना भावनाओं को सहजता से स्वीकार करने की ओर इशारा कर सकता है। जो पति पत्नी के रिश्ते में जरूरी है।

क्या वह आपके सामने रो सकता है?Image Credit : Canva05 / 07

क्या वह आपके सामने रो सकता है?

रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा बहुत मायने रखती है। यह समझना जरूरी है कि क्या वह अपने साथी के सामने दुख, डर या तकलीफ दिखाने में सहज महसूस करेगा।

कितनी है इमोशनल अवैलेबिलिटीImage Credit : Canva06 / 07

कितनी है इमोशनल अवैलेबिलिटी

यह सवाल भी बहुत कुछ बता सकता है। अगर किसी के रोने पर वह मजाक उड़ाता है या उसे कमजोर कहता है, तो उसकी भावनाओं के प्रति सोच पर ध्यान देना जरूरी है।

बातचीत है जरूरीImage Credit : Canva07 / 07

बातचीत है जरूरी

आंसू आने के बाद अपनी भावनाओं को शब्द देना भी महत्वपूर्ण है। देखें कि क्या वह दुख को समझने और उसके बारे में बातचीत करने की कोशिश करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!