SSC CGL Exam City Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2026 टियर 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आयोग की आधिकारिक साइट ssc.gov.in के अलावा इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी होती है, ताकि परीक्षा देने वाले छात्र उस शहर में जाने की तैयारी कर सकें।
एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की भूल नहीं करें, क्योंकि प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे। जानें SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें।
SSC CGL Tier 1 Exam 2026
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरा पेपर 200 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा।
प्रश्नपत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। इसमें शामिल है:
- जनरल इंटेलिजेंस
- जनरल अवेयरनेस
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन
निगेटिव मार्किंग
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर बाकी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय इसका ध्यान रखना होगा।
SSC CGL Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर SSC CGL Exam City Slip 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
लॉगिन करने के बाद Submit पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी। इसमें परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी रख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier 1 Exam Pattern और syllabus देखने के लिए यहां क्लिक करें।
