कौन है आईपीएल 2026 का बेस्ट कप्तान, रायडू ने बताया नाम

IPL Best Captain 2026: आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन 58 मैच हो जाने के बाद भी टॉप-4 टीमें कौन होंगी इसका निर्णय अभी नहीं हो पाया है। आरसीबी और गुजरात की टीम 16-16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। 3 टीमें इस रेस से बाहर हो चुकी है। इस बार एक खास चीज हुई है, जिस टीम के कप्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया है वो टीम अब भी प्लेऑफ में बनी हुई है। इससे पहले अंबाती रायडू ने कप्तानों की रैंकिंग की है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 का बेस्ट कप्तान कौन है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 15 2026, 19:31 IST
आईपीएल का बेस्ट कप्तान कौन?Image Credit : IPL01 / 09

आईपीएल का बेस्ट कप्तान कौन?

आईपीएल 2026 में 58 मैच हो चुके हैं। अब तक हुए मैंचों के आधार पर इस सीजन कप्तानों की रैंकिंग बताई है, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने। रायडू ने सभी 10 कप्तानों की रैंकिंग बताई है। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि कौन कप्तान सबसे बेस्ट है और किसे रायडू ने सबसे खराब बताया है?

टॉप पर शुभमन गिल Image Credit : IPL02 / 09

टॉप पर शुभमन गिल

अंबाती रायडू के अनुसार इस सीजन सबसे अच्छी कप्तानी शुभमन गिल की रही है। गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस 16 प्वाइंट पर पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। इसके अलावा गिल बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। वो 11 मैच में 467 रन बना चुके हैं।

नंबर दो पर रजत पाटीदार Image Credit : IPL03 / 09

नंबर दो पर रजत पाटीदार

इस लिस्ट में नंबर दो पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है और अब उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। पाटीदार ने बल्ले से भी अहम रोल निभाया है। 12 मैच में पाटीदार 337 रन बना चुके हैं।

नंबर 3 पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान Image Credit : IPL04 / 09

नंबर 3 पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

इस लिस्ट में नंबर 3 पर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केवल एक जीत की दरकार है।

नंबर 4 पर रुतुराज गायकवाड़Image Credit : IPL05 / 09

नंबर 4 पर रुतुराज गायकवाड़

इस लिस्ट में नंबर 4 पर रुतुराज गायकवाड़ हैं। शुरुआती कुछ मुकाबले गंवाने के बाद चेन्नई ने जिस तरह से पलटी मारी है और अब प्लेऑफ की रेस में है, वो काबिलेतारीफ है। गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी की है।

नंबर 5 पर श्रेयस अय्यरImage Credit : IPL06 / 09

नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर

इस लिस्ट में नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने लगातार 6 जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। हालांकि, उसके बाद उसे लगातार 5 हार का भी सामना करना पड़ा। फिलहाल प्लेऑफ की रेस में टीम बनी हुई है।

छठे नंबर पर रियान परागImage Credit : IPL07 / 09

छठे नंबर पर रियान पराग

इस लिस्ट में नंबर 6 पर रियान पराग हैं। रियान पराग की कप्तानी में टीम फिलहाल छठए पोजीशन पर हैं। 3 मैच में दो मुकाबला जीत कर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

नंबर 7 पर रहाणेImage Credit : IPL08 / 09

नंबर 7 पर रहाणे

इस लिस्ट में नंबर 7 पर अजिंक्य रहाणे हैं। शुरुआती मुकाबले गंवाने के बाद केकेआर ने शानदार वापसी की है। फिलहाल केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बाकी बचे 3 मुकाबले जीतकर भी 15 अंक तक पहुंच सकती है।

8वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Image Credit : IPL09 / 09

8वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

इस लिस्ट में 8वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 9वें और 10वें नंबर पर क्रमश: हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!