ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने वाले भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 3-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अफगानी टीम को एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं करने दिया। टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अदा की। उन्होंने सीरीज में 3 मैच की 2 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 238 रन बनाए। उन्होंने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। 154 रन उनका सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीय बल्लेबाजों के टॉप-5 क्लब में एंट्री कर ली। आइए जानते हैं कौन हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jun 21 2026, 23:23 IST
शुभमन गिल-601 / 07

शुभमन गिल-6

भारत की वनडे टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल इस फॉर्मेट में छह बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वो भारत के दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में 6 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के साथ साझा रूप से चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं।(फोटो क्रेडिट AP)​

रोहित शर्मा-602 / 07

रोहित शर्मा-6

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने करियर में 6 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। ​(फोटो क्रेडिट AP)​​

युवराज सिंह-703 / 07

युवराज सिंह-7

सबसे ज्यादा बार एकदिवसीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीयों की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर युवराज सिंह हैं। साल 2011 के विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज करियर में कुल सात बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। ​(फोटो क्रेडिट ICC X)​​

एमएस धोनी-704 / 07

एमएस धोनी-7

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में साझा रूप से तीसरे पायदान पर हैं। धोनी अपने करियर में सात बार इस अवॉर्ड पर कब्जा करने में सफल रहे। (फोटो क्रेडिट ICC X)​​

सौरव गांगुली-705 / 07

सौरव गांगुली-7

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में ढेरों रन बनाए और टीम इंडिया की जीत में भी अहम भूमिका अदा की। गांगुली सबसे ज्यादा बार वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में साझा रूप से तीसरे स्थान पर हैं। गांगुली करियर में सात बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। ​(फोटो क्रेडिट RCB X)​​

विराट कोहली-1206 / 07

विराट कोहली-12

वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय विराट कोहली हैं। उन्होंने करियर में 12 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से विराट तीन कदम दूर हैं। ​(फोटो क्रेडिट ICC X)​​

सचिन तेंदुलकर-1507 / 07

सचिन तेंदुलकर-15

भारत के लिए वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 15 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। ​(फोटो क्रेडिट ICC X)​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!