विजडन की 2025 की बेस्ट टेस्ट 11 में भारत का दबदबा

Wisden mens Test XI of 2025: क्रिकेट की बाइबल कहे जाने वाली प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन ने साल 2025 की अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान हाल ही में किया है। साल की बेस्ट प्लेइंग-11 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और चार खिलाड़ी एकादश में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। खिलाड़ियों का चयन 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं कौन से खिलाड़ी विजडन की साल 2025 की बेस्ट टेस्ट-11 में हुए शामिल?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jan 30 2026, 16:57 IST
ट्रेविस हेड और केएल राहुल बने ओपनर01 / 09

ट्रेविस हेड और केएल राहुल बने ओपनर

​विजडन की प्लेइंग-11 में बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और भारत के केएल राहुल को चुना गया है। हेड ने एशेज सीरीज में जमकर धमाल मचाया और राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया।​

नंबर तीन के लिए चुने गए गिल02 / 09

नंबर तीन के लिए चुने गए गिल

इंग्लैंड दौरे पर बतौर टेस्ट कप्तान धमाल मचाने वाले शुभमन गिल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के पांच टेस्ट में 75.4 के औसत से उन्होंने 754 रन बनाए और जिसमें चार शतक शामिल थे। 269 उनका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वो इंग्लैंड दौरे पर सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई बने।​

नंबर चार के लिए चुने गए जो रूट03 / 09

नंबर चार के लिए चुने गए जो रूट

​अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे जो रूट को प्लेइंग-11 में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। रूट ने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और 10 मैच की 18 पारी में 50.31 के औसत से 805 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने साल में 4 शतक और एक अर्धशतक जड़ा। 150 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।​

नंबर पांच पर कमान संभालेंगे बावुमा04 / 09

नंबर पांच पर कमान संभालेंगे बावुमा

विजडन की टीम में नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट चैंपियन बनाने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा का चुना गया है। बावुमा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 36 और 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। साल में 4 टेस्ट की 7 पारी में उनके बल्ले से 310 रन निकले। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल हुए जडेजा 05 / 09

बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल हुए जडेजा

​इंग्लैंड दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले रवींद्र जडेजा को एकादश में बतौर ऑलराउंडर जगह मिली है। जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर 86 के औसत से 516 रन बनाए थे। इसमें दो शतक शामिल थे। साल 2025 में उन्होंने 10 टेस्ट में 764 रन बनाए और 25 विकेट भी चटकाए।

एलेक्स कैरी बने विकेटकीपर06 / 09

एलेक्स कैरी बने विकेटकीपर

विजडन की साल 2025 की टेस्ट इलेवन में बतौर विकेटकीपर जगह ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को मिला है। कैरी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी के बल पर ये जगह हासिल की। साल 2025 में कैरी ने 11 मैच की 17 पारी में 767 रन 47.93 के औसत से बनाए जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वो साल में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल बैटर रहे।​

स्टार्क, यानसेन और सिराज संभालेंगे पेस अटैक07 / 09

स्टार्क, यानसेन और सिराज संभालेंगे पेस अटैक

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क,दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और भारत के मोहम्मद सिराज को टीम में बतौर तेज गेंदबाज जगह मिली है। बांए हाथ के दोनों गेंदबाज स्टार्क और यानसेन बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। स्टार्क ने साल 2025 में सबसे ज्यादा 55 विकेट 11 टेस्ट में चटकाए। वहीं यानसेन ने 5 टेस्ट में 19 विकेट अपने नाम किए साथ। वहीं सिराज ने 10 टेस्ट में 43 विकेट अपने नाम 2025 में किए। वो साल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे।

हार्मर को मिली बतौर स्पिनर जगह08 / 09

हार्मर को मिली बतौर स्पिनर जगह

दक्षिण अफ्रीका के 36 वर्षीय स्पिनर साइमन हार्मर को विजडन की साल 2025 की टेस्ट इलेवन में जगह मिली है। भारत के खिलाफ उसे घर पर अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने की वजह से हार्मर इस टीम में जगह बना सके। इस साल 4 टेस्ट में उन्होंने 30 विकेट 14.30 के औसत से चटकाए हैं। भारत के खिलाफ वो प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

विजडन टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर09 / 09

विजडन टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर

ट्रेविस हेड(ऑस्ट्रेलिया), केएल राहुल(भारत), शुभमन गिल (भारत), जो रूट(इंग्लैंड), टेम्बा बावुमा(दक्षिण अफ्रीका), रवींद्र जडेजा(भारत), एलेक्स कैरी(विकेटकीपर)(ऑस्ट्रेलिया), मार्को यानसेन, मिचेल स्टार्क, साइमन हार्मर, मोहम्मद सिराज।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!