भारत में नदियों का विशेष महत्व है। ये न केवल लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करती हैं, बल्कि खेती, बिजली उत्पादन और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। देशभर में कई प्रमुख नदियां हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत की इकलौती नदी कौन सी है, जो अमरकंटक के पठार से निकलती है और पश्चिम दिशा में बहती है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि यह कौन सी नदी है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं बता पाए हैं।
बता दें यहां हम नर्मदा नदी की बात कर रहे हैं। जो भारत की सबसे महत्वपूर्ण पश्चिमवाहिनी नदियों में गिनी जाती है। इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक क्षेत्र से होता है।
यहां से निकलने के बाद नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की सीमा के कुछ हिस्सों और गुजरात से होकर गुजरती है। अंत में यह गुजरात में भरूच के पास खंभात की खाड़ी के जरिए अरब सागर में मिल जाती है।
नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवनरेखा भी कहा जाता है। इसके पानी का इस्तेमाल सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है।
इस नदी पर सरदार सरोवर और इंदिरा सागर जैसे महत्वपूर्ण बांध बनाए गए हैं। इसके किनारे कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी स्थित हैं।