भारत के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहे थे और उन्होंने अपने पहले ही एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए।
वैभव ने 15 साल और 190 दिन की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2018 एशियन गेम्स में शूटिंग में गोल्ड जीता था और सबसे युवा भारतीय बने थे।
सौरभ चौधरी ने 16 साल और 101 दिन की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट में गोल्ड जीता था। उस वक्त वह सबसे युवा भारतीय बने थे।
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने निशिन में मुश्किल और टर्निंग पिच पर 21 गेंद में 38 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। फाइनल में उन्होंने 9 गेंद में 15 रन बनाए, जिसके बाद सैम अयूब ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद सैम के बेबी सेलिब्रेशन की खूब आलोचना हुई।
भारत के लिए सबसे अहम गोल्ड मेडल में से एक भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जीता, जिसने फाइनल में अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया। इस भारतीय टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर ही इतिहास रच दिया था। वह सबसे युवा भारतीय एथलीट बने थे।
फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने उपयोग पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 192 रन ही बना सकी। हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेली।
हालांकि, इसके बावजूद वह पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। भारत ने 19 रन से जीत दर्ज कर एशियन गेम्स में अपना गोल्ड डिफेंड किया। साल 2022 एशियन गेम्स में भी भारत ने गोल्ड जीत था। जीत के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में आईसीसी चीफ जय शाह ने खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल दिया।