साल 2025 में 'टेस्ट में बेस्ट' रहे ये भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर कप्तान

Most Run For India: टेस्ट क्रिकेट को अगर असली क्रिकेट कहा जाता है तो क्या इस फॉर्मेट में रन बनाना बल्लेबाज के बेहतरीन स्किल का सबूत है। अगर ऐसा है तो इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान का कोई जवाब नहीं है। उनके आंकड़े बताते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनकी कमी कितनी खल रही है। चलिए जानते हैं कि मौजूदा कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 25 2025, 09:20 IST
टेस्ट में बेस्ट कौन?Image Credit : BCCI01 / 07

टेस्ट में बेस्ट कौन?

साल 2025 की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में राइट हैंड बैटर्स का जलवा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान इस लिस्ट में लीड कर रहे हैं और 5वें नंबर पर टीम इंडिया के उप-कप्तान का नाम है। आइए जानते हैं साल 2025 रेड बॉल क्रिकेट के टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम सर्वाधिक रन हैं।

टॉप पर कप्तान शुभमन गिलImage Credit : BCCI02 / 07

टॉप पर कप्तान शुभमन गिल

इस लिस्ट में टॉप पर शुभमन गिल हैं। गिल ने 14 पारी में 79.2 की औसत से सर्वाधिक 950 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं।

4 शतक एक ही दौरे परImage Credit : BCCI03 / 07

4 शतक एक ही दौरे पर

गिल ने इस साल सर्वाधिक 5 शतक लगाए हैं, जिसमें से 4 शतक उन्होंने एक ही दौरे पर बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में गिल ने यह कारनामा किया था।

नंबर दो पर केएल राहुलImage Credit : BCCI04 / 07

नंबर दो पर केएल राहुल

इस लिस्ट में नंबर दो पर केएल राहुल हैं। राहुल के नाम 15 पारी में 55.6 की औसत से 778 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

नंबर 3 पर यशस्वी जायसवालImage Credit : BCCI05 / 07

नंबर 3 पर यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में नंबर 3 पर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल ने जिन टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है, सबके खिलाफ अर्धशतक लगाया है। इस साल उन्होंने 15 पारी में 44.4 की औसत से 666 रन बनाए हैं।

नंबर 4 पर रवींद्र जडेजाImage Credit : BCCI06 / 07

नंबर 4 पर रवींद्र जडेजा

नंबर 4 पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 13 पारी में 83.1 की औसत 665 रन बनाए हैं। इस दौरान 5 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

5वें नंबर पर पंतImage Credit : BCCI07 / 07

5वें नंबर पर पंत

लिस्ट में नंबर 5 पर ऋषभ पंत हैं। 9 पारी में 56.4 की औसत से पंत ने 508 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 3 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!