जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इस स्क्वॉड में 3 ऐसे नाम हैं जिन्हें मौका नहीं मिला है, जबकि दो खिलाड़ी को पहली बार व्हाइट जर्सी के लिए मौका दिया गया है।
शुभमन गिल को रोहित की विरासत संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। गिल 5 फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी कर चुके हैं जहां उन्हें एक जीत मिली है जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड में भी गिल के खेलने का अनुभव बहुत कम है। इंग्लैंड में गिल ने केवल 3 टेस्ट खेले हैं जिसमें उनके नाम 100 से कम रन हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने करियर की जोरदार शुरुआत की थी। उन्होंने डेब्यू में ही अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैच में 37 की औसत से 371 रन बना चुके हैं। सरफराज ने इस दौरान 3 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।
अपनी फिटनेस के लिए कभी आलोचना झेलने वाले सरफराज खान ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी फिटनेस पर जीतोड़ मेहनत की थी। 6 हफ्तों में उन्होंने 10 किलो वजन भी घटा लिया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उनका न होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।
इंग्लैंड दौरे के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें दूसरा नाम हर्षित राणा का है जिन्हें मौका नहीं मिला है। हर्षित राणा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इस दौरे पर उन्होंने 2 मैच खेले थे जहां उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।
हर्षित राणा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज शानदार किया था। पर्थ टेस्ट में डेब्यू करने वाले राणा ने अपने डेब्यू पर 15.2 ओवर की गेंदबाजी की थी और 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने हेड, मिचेल स्टार्क और लियोन का विकेट लिया था।
वनडे क्रिकेट में नंबर 4 की पोजिशन पर सबसे सफल रहे श्रेयस अय्यर वह तीसरा नाम है जिन्हें इस टीम में मौका नहीं मिला। पिछला एक साल अय्यर के लिए शानदार रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी वह टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज थे। ऐसे में अय्यर के न होने से फैंस को झटका लगा है।