पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके शॉन मार्श आईपीएल के पहले सीजन में टॉप स्कोरर रहे थे और पहले विदेशी खिलाड़ी थे। उन्होंने 11 मैचों 139.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 616 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस से खेलने वाले सनथ जयसूर्या आईपीएल के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी थे। उन्होंने 14 मैचों में 167.63 की स्ट्राइक रेट से 518 रन बनाए थे।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉटसन आईपीएल के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 मैचों में 151.76 की स्ट्राइक रेट से 472 रन बनाए थे।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले ग्रीम स्मिथ आईपीएल 2008 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी थे। उन्होंने 11 मैचों में 121.82 की स्ट्राइक रेट से कुल 441 रन बनाए थे।
पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी थे। उन्होंने 14 मैचों में 137.10 की स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए थे।