संजू सैमसन बने टीम इंडिया के नए 'किंग ऑफ चेज'

Sanju Samson T20 World Cup Record: टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स मैदान पर 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली और 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल टूटने से बचा लिया। उन्होंने अपनी यादगार और ऐतिहासिक पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और टीम इंडिया के नए किंग ऑफ चेज बनकर उभरे।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Mar 2 2026, 00:06 IST
सैमसन ने खेली यादगार पारी01 / 07

सैमसन ने खेली यादगार पारी

​टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन 97(50) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के सस्ते में आउट होने के बाद मोर्चा संभाले रखा और टी20 विश्व कप में अपना अर्धशतक 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन वापस लौटे।​

चेज़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय02 / 07

चेज़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

टी20 विश्व कप में भारत के लिए चेज करते हुए सबसे बड़ा पारी खेलने का विराट कोहली का रिकॉर्ड संजू सैमसन ने करो या मरो वाले मुकाबले में अपने नाम कर लिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में चेज करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड03 / 07

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

​वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलकर संजू सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में साल 2022 में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में मोहाली में चेज करते हुए 82-82 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

तोड़ा रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड04 / 07

तोड़ा रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड

संजू सैमसन रोहित शर्म को पछाड़कर टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। नाबाद 97 रन की नाबाद पारी के साथ सैमसन दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे।

ऐसा रहा है टी20 विश्व कप में प्रदर्शन05 / 07

ऐसा रहा है टी20 विश्व कप में प्रदर्शन

​संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में तीन मैच खेले हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 22, 24 और 97* रन की पारी खेली हैं। उनके नाम तीन मैच में 71.5 के औसत से 143 रन हो गए है। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सूर्यकुमार यादव(231), ईशान किशन(224), तिलक वर्मा(178), हार्दिक पांड्या(172) और शिवम दुबे(166) के बाद छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।​

बने प्लेयर ऑफ द मैच06 / 07

बने प्लेयर ऑफ द मैच

​संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टी20 विश्व कप में पहली अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

ऐसा रहा है सैमसन का T20I करियर07 / 07

ऐसा रहा है सैमसन का T20I करियर

​संजू सैमसन ने अबतक करियर में खेले 59 मैच की 51 पारी में 4 बार नाबाद रहते हुए 1124 रन 23.91 के औसत और 149.07 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 3 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 90 चौके और 65 छक्के जड़े हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!