22 दिन बाद लौटे रोहित और तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड

Most POTM Award: सोमवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने वापसी की। उनकी वापसी इतनी धमाकेदार रही कि मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य 8 गेंद शेष रहते केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित भले ही 16 रन से शतक चूक गए, लेकिन उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। अब विराट कोहली सहित बाकी सभी भारतीय खिलाड़ी हिटमैन से पीछे छूट गए। चलिए जानते हैं कि रोहित के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ गया?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 5 2026, 15:54 IST
रोहित की धमाकेदार वापसीImage Credit : IPL01 / 08

रोहित की धमाकेदार वापसी

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में 22 दिन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में तब वापसी की जब टीम में हार्दिक पांड्या नहीं थे। उनके आते ही मुंबई इंडियंस को आसान जीत मिली और टीम मैनेजमेंट को समझ में भी आ गया कि वो क्या मिस कर रहे थे। रोहित की वापसी धमाकेदार रही, हालांकि, वो शतक बनाने से चूक गए।

16 रन से चूक गए शतकImage Credit : IPL02 / 08

16 रन से चूक गए शतक

रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 6 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने रियान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की और मुंबई इंडियंस की जीत की नींव रख दी।

रोहित की पारी से जीती मुंबईImage Credit : IPL03 / 08

रोहित की पारी से जीती मुंबई

रोहित के अलावा रियान रिकेल्टन ने 83 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की पारी की बदौलत मुंबई इस सीजन तीसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य 8 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बनकर तोड़ा विराट का रिकॉर्डImage Credit : IPL04 / 08

प्लेयर ऑफ द मैच बनकर तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

84 रन की मैच विनिंग नॉक खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह आईपीएल में उनका 21वां प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड था। उनसे ज्यादा यह कारनामा किसी भी भारतीय ने नहीं किया है

दो पर खिसके विराट कोहली Image Credit : IPL05 / 08

दो पर खिसके विराट कोहली

चेज मास्टर कहलाने वाले विराट कोहली इस मामले में पीछे छूट गए हैं। आईपीएल के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके विराट कोहली केवल 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।

नंबर 3 पर हैं धोनीImage Credit : IPL06 / 08

नंबर 3 पर हैं धोनी

इस लिस्ट में नंबर 3 पर एमएस धोनी हैं। धोनी ने 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीता है। इस सीजन वो एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। इस बात की संभावना भी कम है कि धोनी एक भी मुकाबला खेलेंगे, क्योंकि वो टीम के साथ दिल्ली नहीं आए हैं और अगला मुकाबला लखनऊ में है।

नंबर 4 पर केएल राहुलImage Credit : IPL07 / 08

नंबर 4 पर केएल राहुल

इस लिस्ट में नंबर 4 पर केएल राहुल हैं। राहुल 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इस बार वो दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे हैं। वह इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम के लिए दो-दो शतक जड़ा है।

नंबर 5 पर रवींद्र जडेजाImage Credit : IPL08 / 08

नंबर 5 पर रवींद्र जडेजा

इस सीजन रवींद्र जडेजा की राजस्थान में वापसी हुई है। वो एक बार प्लेयर ऑफ द मैच भी इस सीजन बन चुके हैं। 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ जडेजा 5वें नंबर पर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!