ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसें ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने 2002 से 2009 के बीच कुल 16 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 75 प्रतिशत है।
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट ब्रायन लारा चैम्पिंयस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1998 से 2006 के बीच कुल 15 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 73.33 प्रतिशत है।
न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग चैम्पिंयस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1998 से 2006 के बीच 13 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 61.53 प्रतिशत है।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली चैम्पिंयस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2000 से 2004 के बीच 11 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 63.63 प्रतिशत है।
दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ चैम्पिंयस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2004 से 2009 के बीच 9 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 44.44 प्रतिशत है।