रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का 18 साल का सपना हाल ही में पूरा हुआ जब 3 जून को खेले गए फाइनल मैच में पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से मात दे दी। इस जीत के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आरसीबी की जीत की चमक अगले ही दिन फीकी पड़ गई थी जब बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
आरसीबी को सबसे पहले विजय माल्या की कंपनी युनाइडेड स्पीरिट ने खरीदा था लेकिन 2016 में माल्या ने यूनाइडेड स्पीरिट को डिएगो कंपनी को बेच दिया जिसके बाद आरसीबी का भी स्वामित्व डिएगो के पास ही चला गया।
Bloomberg के अनुसार, RCB की बहुमत वाली डियाजियो ने निवेश बैंकों और वित्तीय सलाहकारों से संपर्क किया है ताकि फ्रेंचाइजी के संभावित मूल्यांकन और बाजार में इसकी अपील का आकलन किया जा सके। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम का मालिकाना हक ट्रांसफर होगा। हालांकि, ऑफिशल बयान नहीं आया है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड कंपनी ने 2 अरब डॉयर यानी करीब 17 हजार करोड़ रुपये में आरसीबी को बेचने का मन बनाया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक हैं। टीम के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाली इकलौती टीम है।