आईपीएल 2026 से पहले सबसे बड़ा ट्रे़ड चेन्नई और राजस्थान के बीच हुआ। लंबे वक्त से राजस्थान के साथ रहे संजू सैमसन ने इस टीम का साथ छोड़ दिया। 18 करोड़ में चेन्नई ने राजस्थान को अपने साथ जोड़ा। संजू के जाने के बाद अब राजस्थान का नया कप्तान कौन होगा, इसकी तलाश शुरू हो गई है। (साभार-IPL)
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स की टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी। इस मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। (साभार-IPL)
संजू सैमसन को रिप्लेस करने की रेस में 3 नाम पहले से चल रहे थे। ये 3 नाम इस तस्वीर में मौजूद हैं। बाएं से रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल वे 3 नाम थे जो संजू को रिप्लेस कर सकते थे। एक-एक कर जानते हैं कि किसकी संभावना कितनी है?
रेस में पहला नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का था। जुरेल ने पिछले सीजन संजू सैमसन की अनुपस्थिति में कप्तानी भी की थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर काम भी किया है। (साभार-IPL)
दूसरा नाम रियान पराग का है। दरअसल संजू की अनुपस्थिति में टीम की पहली पसंद रियान ही थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी में ज्यादा प्रभावित नहीं किया। हालांकि, टीम मैनेजमेंट उनके नाम पर विचार कर सकती है। (साभार-IPL)
इस लिस्ट में तीसरा नाम यशस्वी जायसवाल का है। युवाओं को आगे बढ़ाने में राजस्थान टीम मैनेजमेंट की अलग पहचान रही है और वही एक ऐसी टीम है जो यह रिस्क उठा सकती है। (साभार-IPL)
रेस में पहले से चल रहे 3 नाम में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। रवींद्र जडेजा 14 करोड़ के प्राइस टैग के साथ राजस्थान में वापस आए हैं और वह कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं। सूत्रों की मानें तो जडेजा का कप्तान बनना तय है और इसका ऐलान जनवरी में हो सकता है। (साभार-IPL)