संजू सैमसन के जाने से राजस्थान रॉयल्स ने न केवल एक विकेटकीपर बल्लेबाज खोया है, बल्कि एक कप्तान भी खो दिया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने एक बेहतरीन प्लेइंग इलेवन बनाने के अलावा कप्तान ढूंढने की भी चुनौती होगी।
संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 करोड़ में ट्रेड किया। अब वह आईपीएल 2026 में अपनी ड्रीम टीम चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के साथ खेलते नजर आएंगे। संजू ने अपनी कप्तानी में राजस्थान को एक बार फाइनल तक पहुंचाया था, जो बतौर कप्तान उनका राजस्थान के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को खोया तो वहीं उसे 3-3 खिलाड़ी मिले, जिसमें रवींद्र जडेजा सबसे ऊपर हैं। जडेजा के अलावा सैम करन और डोनोवन फरेरा भी राजस्थान की टीम से जुड़े।
राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन सबसे विस्फोटक होने वाली है। यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के एक्स फैक्टर और कोई नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में अपनी बल्लेबाजी से विरोधियों के होश उड़ा दिए थे। आईपीएल 2025 में उन्होंने 36.00 की औसत से 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और अर्धशतक लगाया।
सैमसन के जाने के बाद विकेटकीपर की भूमिका में ध्रुव जुरेल होंगे जो कप्तान बनने की रेस में भी शामिल हैं।
तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी संदीप शर्मा के पास होगी। उनका साथ देंगे जोफ्रा आर्चर। इन दोनों की जोड़ी किसी भी विरोधी बल्लेबाजों के नाक में दम करने का माद्दा रखती है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, सैम करन और रवि बिश्नोई।