शॉ और आकृति को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए देखा गया था। दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स पहने थे और पैपराज़ी के कैमरों में कैद हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने इन्हें "ट्रेंडिंग कपल" घोषित कर दिया।
आकृति अग्रवाल सिर्फ एक इन्फ्लुएंसर ही नहीं बल्कि आज की सोशल मीडिया डिजिटल दीवा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 88K सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी फैन फॉलोइंग अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है।
आकृति जल्द ही अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म "त्रिमुखा" में नज़र आएंगी। यह उनके करियर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है। सोशल मीडिया से सिल्वर स्क्रीन तक का उनका सफर फैंस के लिए प्रेरणादायक है।
पृथ्वी शॉ का नाम पहले अभिनेत्री निधि तापड़िया के साथ जुड़ा था। लेकिन उनके रिश्ते की टूटने की खबरें सामने आईं। अब आकृति के साथ उनकी नज़दीकियाँ बताती हैं कि शॉ ने अपने पुराने रिश्ते को पीछे छोड़ दिया है।
पृथ्वी शॉ ने हाल ही में बूची बाबु टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में शतक जड़ा और इसके बाद अगले मैच में भी लय बरकरार रखते हुए अर्धशतक भी जड़ा।
पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन से महाराष्ट्र के सिलेक्टर खुश नजर आ रहे हैं उनके मुताबिक वे सही राह पर हैं और जल्द ही टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो सकती है।
पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को हुआ था और वे फिलहाल 25 साल के हैं। आकृति अग्रवाल की आधिकारिक उम्र का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो वे 22 साल की हैं।