पैट कमिंस का डबल धमाका, तोड़ दिया हार्दिक का रिकॉर्ड

सोमवार, 18 मई को आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम के लिए सही समय पर शानदार प्रदर्शन किया। सीएसके के खिलाफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शुरुआती तीन विकेट लेकर चेन्नई के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इन तीन विकेटों की मदद से पैट कमिंस ने एक साथ दो बड़ी उपलब्धि हासिल की। एक में तो उन्होंने हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 18 2026, 22:57 IST
पैट कमिंस ने गजब कर दियाImage Credit : IPL01 / 07

पैट कमिंस ने गजब कर दिया

सीएसके के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाज करते हुए डबल धमाका किया। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के साथ-साथ टी20 में भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

कमिंस ने रचा इतिहासImage Credit : IPL02 / 07

कमिंस ने रचा इतिहास

सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह निर्णय उल्टा पड़ गया क्योंकि पीली जर्सी वाली टीम ने 100 रन से भी कम स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। इस दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया।

पैट कमिंस चटकाए तीन विकेटImage Credit : IPL03 / 07

पैट कमिंस चटकाए तीन विकेट

मैच का तीसरा ओवर कमिंस ने फेंका। अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने संजू सैमसन को आउट कर दिया। जो मैच का अहम मोड़ साबित हुआ। इसके अलावा, कमिंस ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में एक-एक विकेट लिया, जिसमें कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ा का विकेट शामिल रहा।

टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट Image Credit : IPL04 / 07

टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

ऋतुराज गायकवाड़ का अहम विकेट लेकर पैट कमिंस ने टी20 में 200 विकेट पूरे किए। कमिंस टी20 इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 131वें खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर, राशिद खान 718 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बात करें तो एडम जम्पा 414 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पैट कमिंस ने टी20 करियर में अपनी 177वीं टी20 पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

बतौर कप्तान लिए सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट Image Credit : IPL05 / 07

बतौर कप्तान लिए सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट

तीन विकेट लेने के साथ ही पैट कमिंस आईपीएल में सक्रिय कप्तानों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। कप्तान के तौर पर कमिंस के नाम अब तक 42 आईपीएल विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में शेन वार्न पहले स्थान पर हैं। वार्न ने बतौर कप्तान 57 विकेट चटकाए थे।

हार्दिक को छोड़ा पीछेImage Credit : IPL06 / 07

हार्दिक को छोड़ा पीछे

पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया। हार्दिक ने बतौर कप्तान आईपीएल में 40 विकेट लिए हैं। अब पैट कमिंस उनसे आगे निकल गए हैं। कुल मिलाकर, शेन वार्न आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

छह मैच में चटकाए 8 विकेटImage Credit : IPL07 / 07

छह मैच में चटकाए 8 विकेट

पैट कमिंस आईपीएल 2026 के पहले हाफ में नहीं खेले थे। उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की थी क्योंकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी पीठ की चोट से उबर रहे थे। गौरतलब है कि 33 वर्षीय कमिंस ने इस सीजन में खेली गई 6 पारियों में 8 विकेट लिए हैं। सीएसके के खिलाफ कमिंस ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। यह कमिंस का इस सीजन अभी तक का बेस्ट प्रदर्शन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!